फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू सिंह की शादी: क्रिकेटर की बरात में शामिल होंगे खास मेहमान; 4 को लखनऊ में सांसद प्रिया संग लेंगे सात फेरे

Tue, 10 Nov 2026 10:45 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बरात में 50-60 खास मेहमान शामिल होंगे। चार दिसंबर को अलीगढ़ से बरात लखनऊ जाएगी। बरात में शामिल होने वाले लोगों के नाम तय किए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य और करीबी लोग इस खास मौके पर रिंकू के साथ लखनऊ जाएंगे। रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
1 of 8
Rinku Singh-Priya Saroj Wedding - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। चार दिसंबर को लखनऊ में विवाह समारोह होगा। रिंकू सिंह की बरात अलीगढ़ से जाएगी। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ उनके करीबी और खास लोग शामिल होंगे। इसके लिए करीब 50 से 60 लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

रिंकू सिंह के परिजनों के अनुसार, बरात में शामिल होने वाले लोगों के नाम तय किए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य और करीबी लोग इस खास मौके पर रिंकू के साथ लखनऊ जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रिंकू-प्रिया - फोटो : instagram
इधर, शादी की तैयारियों के बीच रिंकू सिंह सोमवार दोपहर कतर के लिए रवाना हो गए। उन्हें भारत ए क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। दिवाली पर वह घर आए थे, जहां उनका कई जगह अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
प्रिया-रिंकू - फोटो : ANI
रिंकू की मां ने बहू प्रिया के लिए खरीदी पीली साड़ी
रिंकू सिंह के घर शादी की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बेटे की शादी को लेकर मां भी खरीदारी में जुट गई हैं। उन्होंने होने वाली बहू प्रिया सरोज के लिए पीले रंग की खास साड़ी खरीदी है।

4 of 8
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी जून में - फोटो : स्वयं
खरीदारी के दौरान उनके साथ रिंकू की बड़ी भाभी और बहन नेहा भी मौजूद रहीं। इसके अलावा परिवार की ओर से बच्चों के लिए भी कपड़ों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

5 of 8
प्रिया-रिंकू - फोटो : ANI
रिंकू और प्रिया की कहानी में शादी की तारीख तक पहुंचने का सफर भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जून 2025 में दोनों की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में शादी की तारीख तय होने की चर्चा हुई, लेकिन क्रिकेट मैचों के कारण कार्यक्रम आगे बढ़ गया।

 
विज्ञापन

6 of 8
रिंकू प्रिया - फोटो : instagram
बाद में फरवरी 2026 में शादी होने की बात सामने आई। इसी बीच 27 फरवरी 2026 को रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद शादी की तारीख फिर आगे बढ़ती गई। अब चार दिसंबर की दोनों शादी करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
वाराणसी के ताज होटल में शादी करेंगे रिंकू-प्रिया - फोटो : अमर उजाला
रिंकू-प्रिया की शादी में जुटेंगे क्रिकेट और सिनेमा के सितारे
लखनऊ में चार दिसंबर को होने वाली क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी में क्रिकेट, सिनेमा और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। शादी समारोह में सिने अभिनेता शाहरुख खान, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत अन्य क्रिकेट सितारों के पहुंचने की बात कही जा रही है।

 
विज्ञापन

8 of 8
पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में होगा रिसेप्शन
लखनऊ में शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन होगा। रिंकू सिंह के घर के पास स्थित होटल यश रेजीडेंसी, पारस ज्योति, गोल्डन स्टोन में से किसी एक में रिसेप्शन होने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें