गंगा दशहरा के मौके पर सांकरा गंगा नदी में डूबते युवक को बचाने वाले बहादुर दरोगा आशीष कुमार की बहादुरी पर शासन ने भी पीठ ठोकी है। खुद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दरोगा को 50 हजार के नकद इनाम व डीजीपी स्तर से बहादुरी व साहस के लिए डीजी अवार्ड की घोषणा की गई है। दोनों सम्मान की घोषणा के लिए सोमवार सुबह जिला मुख्यालय को सूचना भेज दी गई है। यह जानकारी एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दी है और जिला पुलिस के कर्मचारियों से ऐसे ही पुलिस का नाम रोशन करते रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
2 of 5
अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने भी दरोगा को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने भी दरोगा को अपने कार्यलय में बुलाकर सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वाकया रविवार दोपहर का है, जब सांकरा गंगा घाट पर गंगा नदी में नहाने उतरा युवक पन्नू उर्फ चंपा निवासी हारूनपुर डूब गया। इस दौरान वहां सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दादों थाने के दरोगा आशीष कुमार ने बिना कुछ सोचे समझे और बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। काफी देर के प्रयास के बाद आशीष कुमार डूबते युवक को बाहर खींचकर लाए।
विज्ञापन
3 of 5
दरोगा ने बचाई थी युवक की जान
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो एसएसपी ने दरोगा की पीठ ठोकते हुए रविवार शाम को ही 25 हजार का नकद इनाम की घोषणा की थी। इधर, इस मामले का शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया और बेहतर पुलिसिंग का चेहरा सामने लाने वाले दरोगा को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शासन स्तर से 50 हजार के इनाम की घोषणा की है।
4 of 5
दरोगा ने बचाई थी युवक की जान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं डीजीपी ने दरोगा को अदम्य साहस, बहादुरी व कर्तव्यवरायणता के लिए डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। दोनों अधिकारियों ने खुद अपने ट्विटर एकाउंट के जरिये ट्विट करके इस सम्मान की घोषणा की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस के कर्मचारियों से ऐसे ही नाम रोशन करने वाला काम करते रहने की अपील की है।
अपने कार्यालय में बुलाकर एसएसपी ने दरोगा को दिया इनाम
सोमवार सुबह एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दरोगा आशीष कुमार को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र व अपनी ओर से 25 हजार रुपये का इनाम दिया। साथ में बहादुरी के लिए पीठ ठोकी। इस मौके पर एसपी देहात शुभम पटेल, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय आदि मौजूद रहे।