बिटिया के मामले में एसआईटी की जांच जारी है। एसआईटी ने सोमवार को फिर कुछ ग्रामीणों के बयान लिए और कुछ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की। इस प्रकरण को लेकर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनमें थाने में व जिला अस्पताल में बिटिया की मां का वीडियो भी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो एसआईटी इन्हें बनाने वालों की जानकारी कर उनके भी बयान लेने की तैयारी कर रही है। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस व प्रशासन की भूमिका की जांच करने के लिए शासन ने एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
3 of 5
गांव में जांच करती एसआईटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
तीन सदस्यीय एसआईटी ने पहले दिन अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस पर ही तत्कालीन एसपी, सीओ सिटी व तत्कालीन कोतवाल सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। एसआईटी भी इस मामले में लगातार जांच कर रही है।
4 of 5
गांव में तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को फिर एसआईटी ने कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की। 40 ग्रामीणों को एसआईटी ने नोटिस दिए थे। इसी क्रम में यह पूछताछ जारी है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की।
वहीं इस प्रकरण में शुरू में बिटिया की मां व पीड़िता के वीडियो भी वायरल हुए थे। यह वीडियो कुछ लोगों ने बनाए थे। यह वीडियो थाने के अलावा जिला अस्पताल में भी बनाए गए थे। एसआईटी इन लोगों से भी पूछताछ करेगी।