अलीगढ़ के चंदपा की बिटिया के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में सीबीआई ने मंगलवार को दिन में करीब साढ़े चार घंटे तक बिटिया के गांव में डेरा डाले रखा। सीबीआई की टीम ने प्रारंभिक पूछताछ में बिटिया के परिजनों से यह जानकारी हासिल की कि सभी लोग घटना के समय कहां-कहां थे।
विज्ञापन
2 of 7
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता के अपने बारे में जानकारी दी तो बिटिया के एक भाई ने सीबीआई को अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। टीम इस दौरान घर से कुछ सामान भी अपने साथ ले गई। परिजनों की मानें तो उसमें केन भी शामिल थी, जिसमें अंतिम संस्कार में प्रयोग किया गया ज्वलनशील पदार्थ था। यह केन परिजन अंत्येष्टि स्थल से घर ले आए थे। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि बिटिया की एक चप्पल व कुछ अन्य सामान को भी सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
3 of 7
गांव में सीबीआई की टीम और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई टीम के आने से ग्रामीणों में मची रही खलबली
सीबीआई के आने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण बेहद दहशतजदां रहे। सीबीआई के आने पर पुलिस-प्रशासन में पिछले तीन दिनों से खलबली मची हुई है। यही स्थिति अब बिटिया के गांव में भी देखी गई। गांव में पिछले करीब दो सप्ताह से तनाव भरी खामोशी है। ग्रामीण इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस और एसआईटी को बयान देकर थक चुके हैं।
4 of 7
गांव में सीबीआई की टीम और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अब मंगलवार को ग्रामीणों को यह जानकारी मिली कि सीबीआई उनके गांव में आने वाली है तो ग्रामीण दहशत में दिखे। कुछ ग्रामीणों ने दूर से ही सीबीआई की कार्यवाही देखी। ग्रामीणों ने कभी यह नहीं सोचा था कि सीबीआई भी यहां आ जाएगी। सीबीआई की टीम के जाने के बाद ग्रामीण यह कहते दिखे कि सीबीआई का आना ही बाकी रह गया था। अब वह भी आ गई है। अब सीबीआई के सामने भी बयान देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल की हुई फोटो और वीडियोग्राफी
सीबीआई की टीम ने गांव में पहुंचकर सबसे पहले घटनास्थल का मुआयना किया। यहां टीम के साथ आई फॉरेंसिक टीम ने पूरे घटनास्थल की फोटो व वीडियोग्राफी की। टीम ने घटनास्थल के हर एंगल से फोटो खींचे और वीडियो फुटेज बनाए। हर हिस्से की तस्वीर को कैमरे में कैद किया। घटना स्थल से लेकर सड़क तक की फोटोग्राफी की गई। फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर सीबीआई अन्य तथ्यों की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
6 of 7
घटनास्थल पर रोकी आवाजाही
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर रोकी आवाजाही, डू नॉट क्रॉस की लगाई पट्टी
बिटिया के गांव में सीबीआई की टीम के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने अपनी घेराबंदी शुरू कर दी। सबसे पहले पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल और आसपास का करीब 500 मीटर का दायरा पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया। वहां डू नॉट क्रॉस की पीली पट्टियां भी लगा दी गईं। इस स्थल पर किसी को भी नहीं जाने दिया गया। वहीं सीबीआई के जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति अब घटना स्थल पर न जा सके।
निरीक्षण के दौरान मीडिया कर्मियों को नहीं आने दिया
सीबीआई की टीम के आने से पहले बिटिया के गांव व घर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। मीडियाकर्मियों को भी वहां प्रवेश नहीं करने दिया गया। सीबीआई टीम ने जब परिजनों से पूछताछ की तो वहां भी मीडियाकर्मियों की आवाजाही रोक दी गई। यही स्थिति घटनास्थल और अंत्येष्टि स्थल पर भी रही। यहां भी सीबीआई टीम के मुआयने के दौरान आवाजाही को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया।