बिटिया के प्रकरण में रोजाना नए वीडियो सामने आ रहे हैं और नई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब एक वीडियो में पुलिस द्वारा बिटिया के शव को जलाना दिखाया गया है। वहीं तत्कालीन कोतवाल की तरफ से भी यह खबर चल रही है कि वह कह रहे हैं कि यदि आरोपी पक्ष उनके पास आता तो उस उसके समर्थन में कार्रवाई करते।
विज्ञापन
2 of 5
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिजनों की बिना सहमति के पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार 29 सितंबर की रात्रि को कर दिया था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी शव को चिता पर रखकर इस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसके बाद अगले दिन प्रशासन ने भी एक वीडियो जारी किया था और यह कहा था कि परिजनों की सहमति से ही रात्रि में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। इसमें पुलिस के साथ कुछ लोग भी दिख रहे थे, जिसमें प्रशासन इन्हें बिटिया के परिजन बता रहा था। वैसे बिटिया के परिजनों का कहना था कि दाह संस्कार में कोई भी उनका परिजन शामिल नहीं हुआ था।
4 of 5
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोशल मीडिया पर एक और रिपोर्ट वायरल हुई है। इसमें तत्कालीन कोतवाल चंदपा डीके वर्मा के अनुसार यह कहा गया है कि यदि आरोपी पक्ष उनसे मिलता तो वह उसकी पूरी मदद करते। इसमें कहा गया है कि तत्कालीन कोतवाल ने यह कहा है कि वह दुष्कर्म की धारा नहीं जोड़ना चाहते थे, क्योंकि इस मामले में शुरुआत बयान में केवल मारपीट की बात सामने आई थी। इसमें कोतवाल के हवाले से यह भी कहा गया है कि यदि आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी होती तो वह उसकी भी मदद करते।
घटना के बाद अभी भी इलाके में जातीय तनाव व्याप्त है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए हैं, वह तो फिलहाल शांत बैठे हैं, लेकिन अभी कुछ अराजक तत्व अफवाह फैलाकर वहां की फिजां खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर खुफिया विभाग भी सतर्क है। पुलिस की नजर आसपास के गांवों पर लगी है।