हाथरस कांड को लेकर बिटिया के बड़े भाई ने सीबीआई द्वारा की जा रही पूछताछ का खुलासा किया है। उसने बताया कि सीबीआई उससे पूछ रही है कि तुम पर यह भी आरोप लग रहा है कि तुमने अपनी बहन को मारा है। इस पर बिटिया के भाई ने कहा है कि क्या कोई अपनी मां-बहन को मारता है? यदि हमें उसे मारना होता तो फिर हम उसे घायल अवस्था में थाने क्यों ले जाते?
विज्ञापन
2 of 5
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बिटिया के मामले में सीबीआई हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन और पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी सीबीआई ने बिटिया के बड़े भाई और मां से काफी देर तक अपने कैंप कार्यालय पर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
3 of 5
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के बाद बाहर आने पर बिटिया के भाई ने बताया कि सीबीआई उससे पूछ रही है कि तुम पर यह भी आरोप लग रहा है कि तुमने अपनी बहन को मारा है।
4 of 5
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के भाई के अनुसार उसने सीबीआई के अधिकारियों से खुद यह पूछा कि क्या कोई अपनी मां-बहन को मारता होगा? यदि हम उसे मारते तो अपने घर पर ही मार सकते थे, खेत पर क्यों मारते?