फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: बिटिया की मां और बड़े भाई से तीन घंटे तक सीबीआई ने पूछे सवाल, चंदपा थाने के रिकॉर्ड खंगाले

Wed, 04 Nov 2020 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा में युवती के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है। सीबीआई ने मंगलवार को बिटिया की मां और उसके भाई को अपने शिविर कार्यालय पर बुलवाया और काफी देर तक पूछताछ की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मां और भाई को पूछताछ के लिए ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
बाद में एक टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी छानबीन की। बिटिया के मामले में रोजाना सीबीआई की टीम गहनता से छानबीन व पूछताछ कर रही है। इस क्रम में मंगलवार को सीबीआई ने बिटिया की मां व उसके बड़े भाई को पूछताछ के लिए अपने शिविर कार्यालय पर बुलाया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ इन्हें अपनी सुरक्षा के बीच वहां ले गई। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद फिर इन्हें सीआरपीएफ गांव वापस ले आई। इसके अलावा सीबीआई की टीम फिर चंदपा थाने पहुंची। वहां भी टीम ने छानबीन की। कुछ और रिकॉर्ड खंगाले।
 

4 of 5
सीआरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के घर पर रही सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी 
बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी रही। मंगलवार को बिटिया के गांव में सीआरपीएफ ने पैदल गश्त की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले तीन दिन से बिटिया के परिजनों की सुरक्षा की कमान सीआरपीफ ने संभाल रखी है। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के अंदर और बाहर कई स्थानों पर मोर्चे भी बना लिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी के हिसाब से जवान वहां तैनात हैं और हर आने-जाने वाले की कड़ी निगरानी की जा रही है। वहां पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मेटल डिटेक्टर भी लगा है। बिटिया के गांव में भी सीआरपीएफ गश्त कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें