हाथरस के बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच पड़ताल लगातार जारी है। सोमवार को फिर सीबीआई की टीम आरोपियों के घर पर गई और उनके परिजनों से पूछताछ की। सीबीआई ने गांव के तीन लोगों को अपने शिविर कार्यालय पर भी बुलाया और उनसे भी इस मामले को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के मामले में सीबीआई की छानबीन जारी है। सीबीआई इस केस से जुड़े हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है। इस क्रम में सोमवार को फिर सीबीआई की टीम आरोपी रामू, रवि और संदीप के घर गई।
विज्ञापन
3 of 5
सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
यह तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनके परिजनों से फिर बातचीत की। वहीं टीम ने चौथे आरोपी, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, उसके परिजनों को बुला लिया।
4 of 5
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
उनसे भी पूछताछ की। कुछ तथ्य जुटाए। इससे पहले टीम ने गांव के ही तीन लोगों को अपने अलीगढ़ रोड स्थित शिविर कार्यालय पर भी बुलाया। इन्हें चंदपा पुलिस वहां तक ले गई थी। इन लोगों से भी टीम ने काफी देर तक पूछताछ की। बाद में इन्हें वापस भेज दिया गया।
दो घंटे खराब रहे सीसीटीवी कैमरे
बिटिया के घर पर उसकी मौत के करीब सप्ताह भर बाद ही सीसीटीवी कैमरे और मेटर डिटेक्टर लगवा दिया गया था। सोमवार को करीब दो घंटे सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए। इसकी खराबी की वजह यह रही कि जब सीआरपीएफ ने अपना वायरलैस सिस्टम लगाया तो वहां यह तकनीकि खामी आ गई। इसके बाद इसकी जानकारी सीआरपीएफ ने कोतवाली चंदपा को दी तो वहां से तकनीशियन ने पहुंचकर यह गड़़बड़ी दूर की और दो घंटे बाद फिर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त हुए।