फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: सुरक्षा घेरे के अंदर लगातार साढ़े पांच घंटे हुई पूछताछ, इसके बाद बिटिया के कपड़े ले गई सीबीआई

Sun, 18 Oct 2020 08:28 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
पूछताछ के दौरान बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा क्षेत्र की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की टीम द्वारा लगातार पूछताछ और छानबीन जारी है। शनिवार को सीबीआई की टीम फिर बिटिया के गांव पहुंची। वहां सीबीआई ने पहले कुछ देर के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद बिटिया के परिवार वालों से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की। 


 
विज्ञापन

2 of 5
बिटिया के घर जाती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई बिटिया के कुछ कपड़े भी अपने साथ ले गई। बिटिया के गांव पहुंची सीबीआई की टीम में इस मामले की जांच कर रहीं डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा भी शामिल थीं। टीम ने सबसे पहले गांव के बाहर उस खेत को देखा, जहां घटना हुई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पहुंचे सीबीआई के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनट वहां रुकने के बाद टीम बिटिया के घर पहुंच गई। टीम ने पहले तो घर में मौजूद सभी सदस्यों से बातचीत और पूछताछ की। उसके उपरांत टीम ने मुख्य रूप से बिटिया की मां, भाभी और घर की महिलाओं से काफी देर तक पूछताछ की। करीब साढ़े पांच घंटे की पूछताछ के बाद टीम बिटिया के कपड़े व कुछ अन्य सामान भी अपने साथ ले गई। 

 

4 of 5
बिटिया के गांव पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक, अन्य कर्मियों से भी टीम ने की पूछताछ
सीबीआई की टीम ने 14 सितंबर को बागला जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रमेश बाबू के अलावा कुछ अन्य चिकित्सा कर्मियों को अपने शिविर कार्यालय पर बुलाया। वहां टीम ने इनसे विस्तृत पूछताछ की। 14 सितंबर को जब बिटिया को जिला अस्पताल लाया गया था। तब डॉ. रमेशबाबू ही ड्यूटी पर थे और सबसे पहले उन्होंने ही बिटिया का मेडिकल परीक्षण किया था। कुछ अन्य लोगों से भी टीम ने पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
मीडिया कर्मियों को नहीं जाने दिया अंदर 
सीबीआई की टीम के पहुंचते ही गांव में पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। पुलिस ने अपना सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया। टीम ने घर का दरवाजा बंद करा दिया और उसके बाद पूछताछ की। कुछ मीडिया कर्मियों की इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस ने इन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें