फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने फिर घटनास्थल पर पहुंचकर की छानबीन, बिटिया के पिता बोले- माफ किया जाए 4,472 रुपये का बिजली बिल

Thu, 12 Nov 2020 08:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ और छानबीन लगातार जारी है। सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह फिर घटनास्थल पर गई और वहां छानबीन की। वहीं इससे सटे दूसरे खेत के स्वामी को भी बुलाकर टीम ने पूछताछ की और उसके बाद वहां से टीम लौट आई। इधर, बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी रही। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के मामले में हकीकत तक पहुंचने के लिए सीबीआई की टीम लगातार छानबीन और पूछताछ कर रही है। इस क्रम में गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग फिर सीबीआई की टीम घटनास्थल पर गई। टीम ने वहां करीब आधा घंटे तक छानबीन की और एक खेत के स्वामी को भी बुलवालिया। बिटिया के साथ घटना बाजरे के खेत में हुई थी। उसका खेत, उस खेत के बराबर है, जहां बिटिया के साथ घटना हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बिटिया के घर के बार तैनात सीआरपीएफ की टीम - फोटो : amar ujala
इससे पहले भी सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। उसका खेत घटनास्थल के सामने ही है। कुछ देर पूछताछ के बाद सीबीआई वहां से चली गई। इधर, बिटिया के घर पर सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में मुस्तैद दिखे। हर आने-जाने वाले की रजिस्टर में एंट्री कराई गई। मेटल डिटेक्टर की जांच से भी इनको गुजरना पड़ा।

4 of 5
बिटिया के घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
आखिर कब आएगा सच सामने
पिछले एक माह से सीबीआई की टीम लगातार गांव में आ रही है। गांव के लोग भी एक-दूसरे से यह पूछते हैं कि आखिर यह सिलसिला कब तक चलेगा। इस घटना का सच कब सामने आएगा और गांव में कब तक सीआरपीएफ तैनात रहेगी। बिटिया के प्रकरण में सीबीआई गहनता से जांच कर रही है। सीआरपीएफ को बिटिया के परिजनों की सुरक्षा का जिम्मा दे रखा है। अब ग्रामीण दबी जुबां से एक-दूसरे से यही पूछते हैं कि आखिर यह जांच, पूछताछ कब तक जारी रहेगी और सच कब सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथरस पीड़िता का घर - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता ने अधिकारियों बिजली का बिल माफ कराने की मांग की
बिटिया के पिता ने प्रशासन से बिजली काबिल माफ कराने की मांग की है। बिटिया के पिता का कहना है कि इस माह उनके घर का बिजली का बिल 4,472 रुपये आया है। अब तक उन पर बिजली विभाग का करीब 38 हजार रुपये का बकाया है। बिटिया  के पिता का कहना है कि उन्होंने एसडीएम से भी इसे माफ कराने की मांग की थी। तब अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था।

बिटिया के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद सभी काम-धंधे बंद हैं। ऐसे में वह बिजली का बिल आखिर कैसे जमा करें, इसलिए उनका बिजली का बिल माफ करा दिया जाए। बिटिया के पिता का कहना है इस बार तो उनका त्योहार फीका है। बिटिया दुनिया से चली गई तो ऐसे में क्या त्योहार मनाएं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने जो चेक दिया था, उसे उन्होंने खाते में लगा दिया है। वह पैसा भी उनके खाते में आ गया है। उल्लेखनीय है कि बिटिया के पिता को राहुल गांधी दस लाख रुपये का चेक देकर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें