उत्तर प्रदेश के हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव जैतपुर के पास तेज रफ्तार पर एक गड्ढे को बचाने की कोशिश में टाटा मैजिक वाहन केंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गए। हादसे में साढ़े तीन माह के मासूम व तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई।
हाथरस में हादसे का शिकार हुए टाटा मैजिक की क्षमता आठ सवारियों की थी, लेकिन हादसे के समय उसमें 20 सवारियां भरीं थीं। अगर कुल सवारों की बात करें तो चालक समेत 21 लोग थे। स्थिति यह थी कि चालक वाली सीट पर भी सवारियां थीं। ऐसे में चालक को भी बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रफ्तार भी तेज थी। दरअसल हाथरस से सिकंदराराऊ तक चलने वालीं यह सवारियां ढोने वाली टाटा मैजिक नंबर के साथ दौड़ती हैं। कहीं दूसरी टाटा मैजिक पहले न पहुंच जाए इसलिए अंधाधुंध रफ्तार के साथ गाडि़यों को दौड़ाते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
हादसे का शिकार होने वाली टाटा मैजिक को आरटीओ आफिस से जो परमिट मिला है वह केवल 8 सवारियों का है। लेकिन सवारियां 20 भर दी गईं। खास बात यह है कि इस टाटा मैजिक द्वारा सुबह से सवारियां ढोई जा रही थीं लेकिन पुलिस का ध्यान नहीं गया। जबकि कई थाने और चौकियां रास्ते में पड़ीं। अगर पुलिस ने रोक लिया होता तो शायद यह हादसा न हुआ होता। जगह जगह गाडि़यां लगाकर चेकिंग करने वाली आरटीओ की टीम को क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। लोगों का कहना है कि टाटा मैजिक की रफ्तार तेज थी। वह गाड़ी को कंट्रोल कर ही नहीं पाया।
विज्ञापन
3 of 12
हादसे के बाद पलटी कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
कैंटर से भिड़ा मैजिक वाहन, मासूम व तीन महिलाओं सहित सात की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव जैतपुर के पास तेज रफ्तार पर एक गड्ढे को बचाने की कोशिश में टाटा मैजिक वाहन केंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गए। हादसे में साढ़े तीन माह के मासूम व तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। तीन एक ही परिवार के थे। छह हाथरस के और एक मृतक एटा का रहने वाला है। करीब 14 लोग घायल हुए हैं।
4 of 12
घटनास्थल पर बिखरे जूते और अन्य सामान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि टाटा मैजिक मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शहर के तालाब चौराहे से सवारियां भरकर सिकंदराराऊ के लिए रवाना हुआ था। आठ सवारियों की क्षमता वाले इस वाहन में 22 सवारियां थीं। इस दौरान थाना जंक्शन क्षेत्र में गांव जैतपुर के पास सामने से आए केंटर से मैजिक टकरा गया। दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गए। मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों क्षतिग्रस्त मैजिक वाहन में फंसे लोगों और मृतकों को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 12
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
डीएम राहुल पांडेय ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को रेफर कर दिया गया है। सात का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मैजिक में सवार लोग सिकंदराराऊ और एटा जा रहे थे और इसमें गांव कुम्हरई थाना चंदपा निवासी गुड्डू के परिवार के 11 लोग सवार थे। ये एटा के गांव नगला इमलिया में कैंसर पीड़ित गुड्डू के ससुर को देखने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 12
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में गुड्डू की पत्नी पुष्पा (25), भतीजे ईशु (साढ़े तीन माह) पुत्र जगदीश उर्फ भोला और परिवार की महिला प्रेमा देवी (60) पत्नी गरीबदास की मौत हो गई। अन्य मृतकों में नीलम देवी (50) पत्नी वेद प्रकाश रावत निवासी नगला ओझा हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, मनवीर (50) पुत्र सुनहरी लाल निवासी रतिभानपुर और किशनपाल (38) पुत्र सौदान सिंह निवासी गांव रेवाड़ी थाना सकीट जिला एटा शामिल हैं। किशनपाल ही वाहन का मालिक है। एक रामनिवास सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सराय का रहने वाला है।
विज्ञापन
7 of 12
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में चचेरी सास, बहू व भतीजे की गई जान
इस हादसे में एक ही परिवार की चचेरी सास, बहू और भतीजे की जान गई है। गांव कुम्हरई पुष्पा देवी की इस हादसे में मौत हुई है। पुष्पा देवी और उनकी चचेरी सास प्रेमा देवी व भतीजे ईशू की मौत हुई है।
थम गए थे वाहनों के पहिये, लगा जाम
मथुरा बरेली मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों के पहिये भी थम गए थे। लोग वाहनों से उतरकर घटनास्थल को देखने लगे। करीब 30 मिनट तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही थी। वाहन चालक अपने अपने वाहनों से उतरकर आ रहे थे। सड़कों पर पड़े जूते, सामान को देख लोगों की जुबां पर एक ही बात थी कि हादसा बहुत भयानक है। लोगों ने इस हादसे की तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद किया।
8 of 12
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन में दो हादसों में चली गईं परिवार के चार लोगों की जान
हादसे में गांव कुम्हरई निवासी गुड्डू के परिवार दुखों का पड़ाड़ टूट पड़ा है। चार दिन पहले ही बिजली का खंभा गिरने से परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी, अब एक साथ तीन लोगों की हादसे में जान चली गई।
छह दिसंबर को गांव कुम्हरई में विद्युत खंभा गिरने से भगवान दास की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक भगवान दास भी इसी परिवार के सदस्य थे। इस मौत के गम से यह परिवार उभर नहीं सका था कि इस परिवार पर एक साथ तीन और मौतों का गम झेलना पड़ेगा। परिवार पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
9 of 12
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना में सात मृतक हैं, सात लोगों को रेफर किया गया है सात घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों का इलाज सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया है मृतकों को दो-दो लाख रुपये, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।-राहुल कुमार पांडेय , जिलाधिकारी।
10 of 12
हादसे के बाद विपाल करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की शिनाख्त
1. नीलम देवी पत्नी वेद प्रकाश उम्र 50 सालनिवासी नगला ओझा
2. प्रेम देवी पत्नी गरीबदास उम्र 60 साल निवासी कुम्हरई
3. पुष्पा पत्नी गुड्डू उम्र 25 साल निवासी कुम्हरई
4 ईशु पुत्र जगदीश उम्र साढे़ तीन माह निवासी निवासी कुम्हरई
5. मनवीर यादव पुत्र सुनहरी लाल उम्र 50 वर्ष निवासी रतिभानपुर
6. किशनपाल पुत्र सौदान सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी रेवाड़ी, सकीट जिला एटा
7. रामनिवास पुत्र गया प्रसाद उम्र 65 साल निवासी निवासी सराय
11 of 12
अस्पताल में घायल के इलाज के इंतजार में खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
यह घायल हुए रेफर
शिवानी पुत्री जगदीश उम्र ढाई साल निवासी कुम्हरई
राखी पत्नी जगदीश उम्र 30 साल निवासी कुम्हरई
टीकाराम पुत्र श्यामलाल उम्र 50 साल निवासी कुम्हरई
विकास पुत्र अनिल उम्र 19 साल निवासी रायपुर टप्पा
नित्या पुत्री जगदीश उम्र 6 साल निवासी कुम्हरई 6. एक अज्ञात उम्र 40 साल
कुमकुम पुत्री नेतराम उम्र 17 साल निवासी अरनौट
इन घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
अतुल पुत्र जगदीश अमित 30 साल निवासी कुम्हरई
तनिष्का पुत्री गुड्डू उम्र 10 साल निवासी कुम्हरई
गुड्डू पुत्र केशव उम्र 35 साल निवासी कुम्हरई
शिव शर्मा पुत्र धर्मेंद्र उम्र 12 साल निवासी अरनौट
गरीबदास पुत्र इतवारी उम्र 60 साल निवासी कुम्हरई
रजनी पत्नी नेतराम निवासी अरनौट
दूरबीन पुत्र महेंद्र पाल उम्र 38 साल निवासी रायपुर टप्पा