गूलर रोड़ गली न०1 में बजाज हट पर गोवर्धन पूजा अर्चना
- फोटो : स्वयं
भंडारे में हुआ अन्नकूट प्रसाद का वितरण
दुबे का पड़ाव स्थित होटल रॉयल वृंदावन में भंडारे का आयोजन हुआ। भक्तों ने कढ़ी-भात, अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। महापौर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्त राजा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अनिता, कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंघल, पीयूष सिंघल, सौरभ सिंघल, महामंत्री वैभव गौतम, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रतीक शर्मा, सचिन पहलवान, आदर्श राज सिंह, सेवा भारती के कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
वार्ष्णेय मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव
श्री वार्ष्णेय मंदिर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव पर सुबह गो माता का पूजन कर ठाकुर जी को भोग लगाया गया। दोपहर में कढ़ी-भात के साथ अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को गोवर्धन महाराज का विराट रूप में श्रृंगार किया गया। दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। यहां मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, एलडी वार्ष्णेय, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , राहुल गुप्ता, अतुल गुप्ता सीए, गुलाबचंद, बृजेश कंटक, श्याम जी, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बंगलामुखी मंदिर में पूजा कर हुआ अन्नकूट वितरण
बंगलामुखी मंदिर बी दास कंपाउंड में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट वितरण किया गया। मौके पर महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती, अशोक कुमार पांडेय, शुभम अग्रवाल, सोनू वशिष्ठ, राहुल वर्मा, प्रशांत उपाध्याय, सचिन शर्मा आदि थे।