फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस केस के चश्मदीद ने सीबीआई से कहा- खेत में आ रही थी चिल्लाने की आवाज, जब मैं पहुंचा तो...

Fri, 16 Oct 2020 08:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के मामले में सीबीआई की जांच और तेज हो गई है। सीबीआई की टीम लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अहम तथ्य जुटा रही है। सीबीआई के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर गांव के एक युवक ने अपने बयान दर्ज कराए। वह अपने भाई के साथ वहां पहुंचा था। उसने कई अहम जानकारी सीबीआई को दीं। इससे पहले इस युवक ने खुद को घटना का चश्मदीद गवाह बताया। उसका कहना था कि यह घटना उसके खेत पर ही हुई है। जब घटना हुई तो उस समय पीड़िता की मां व भाई वहां मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की टीम अब तक दो बार बिटिया के गांव होकर आ चुकी है। जिला अस्पताल पहुंचकर भी रिकॉर्ड खंगाल चुकी है। कई अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस से भी दस्तावेज हासिल कर चुकी है। अब सीबीआई अपने शिविर कार्यालय में इस केस से जुड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
गांव में सीबीआई की टीम और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस क्रम में सीबीआई ने गांव के ही एक युवक विक्रम उर्फ छोटू से पूछताछ की। इससे पहले एसआईटी भी उससे पूछताछ कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि वह घटना का चश्मदीद गवाह है। विक्रम दोपहर दो बजे सीबीआई के शिविर कार्यालय पर अपने भाई के साथ पहुंचा और वहां घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी दी। उससे सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की। 

4 of 5
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का भाई, मां मौके पर थे मौजूद, पीड़िता जमीन पर पड़ी थी 
सीबीआई से पूछताछ के पहले विक्रम उर्फ छोटू (20 वर्ष) ने बताया कि जहां घटना हुई थी, वह खेत उसका ही है। खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए छोटू का कहना है कि जब घटना हुई तो वह अपने खेत में चारा काट रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा। उस समय लड़की का भाई व मां वहां खड़े थे। पीड़िता खेत में लेटी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथरस केस: श्मसान पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विक्रम का कहना है कि वह लवकुश और उसकी मां को बुलाने चला गया। इसके बाद जब वह फिर से मौके पर पहुंचा तो देखा कि पीड़िता का भाई वहां से जा चुका था। पीड़िता की मां ने उससे यह कहा कि वह उसके बेटे को बुलाकर ले आए। विक्रम की मानें तो इसके बाद उसने पीड़िता के घर आकर बताया तो उसका भाई यह बोला कि जब पांच-छह लोग वहां आ जाएंगे, तब मैं आऊंगा। इसके बाद उसने अन्य लोगों को भी घटना की जानकारी दी और वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें