फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'परिवार ने दो बार किया था फोन...न उठा तो सो गए'; सुबह दवा व्यापारी के बेटे की कार में ऐसे हाल में मिली लाश

Tue, 28 Jan 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के दवा व्यापारी के बेटे ने कार के अंदर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रामघाट रोड स्थित तालानगरी के सर्विस रोड पर यह घटना हुई। अंदर से लॉक कार में ही अवैध पिस्टल पड़ी मिली है। 
विज्ञापन
1 of 9
aligarh suicide - फोटो : अमर उजाला
Suicide News In Aligarh: अलीगढ़ के आवासीय क्षेत्र की सर्विस रोड पर रविवार की रात को एक दवा व्यापारी के बेटे ने कार के अंदर सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कार अंदर से लॉक थी। कार के भीतर ही अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने युवक के परिवार वालों से कार की दूसरी चॉबी मंगवाकर कार का दरवाजा खोला और शव को बाहर निकाला। कारोबारी के बेटे ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी साफ नहीं है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

मूल रूप से अकराबाद मुख्य बाजार निवासी राजकुमार उर्फ राजू यादव का कस्बे में दवा का पुराना व बड़ा कारोबार है। मगर वे एक दशक से क्वार्सी क्षेत्र की कावेरी वाटिका कालोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
कार में मिली दवा व्यापारी के बेटे की लाश - फोटो : अमर उजाला
घर से जिम जाने की कहकर निकला था समीर
तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा 22 वर्षीय समीर यादव रोजाना की तरह रविवार को पिता के साथ कार से अकराबाद से दुकान बंद कर सात बजे करीब घर लौटा और फिर कार लेकर जिम जाने की कहकर निकल गया। मगर रात भर नहीं लौटा। इधर, सोमवार सुबह साढ़े सात बजे तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के सामने वाली पट्टी पर आवासीय क्षेत्र के सर्विस रोड पर टहलने निकले लोगों ने टाटा नेक्सोन कार खड़ी देखी, जिसमें अंदर ड्राइविंग सीट पर युवक बैठा दिखा। मगर हिल-डुल नहीं रहा था। 
विज्ञापन

3 of 9
समीर की मौत के बाद बंद रहा अकराबाद मुख्य बाजार - फोटो : अमर उजाला
सीने में लगी थी गोली
इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस, सीओ व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। मगर गाड़ी अंदर से लॉक होने के कारण नहीं खुली। इस पर गाड़ी नंबर के आधार पर सूचना देकर परिजन बुलाए गए और घर से लाई गई चाबी से गाड़ी खोली गई। अंदर देखा तो युवक समीर मृत था और सीने में गोली लगी हुई थी। गाड़ी में ही अंदर अवैध पिस्टल पड़ी थी और मोबाइल आदि सामान भी सुरक्षित मिला। 

4 of 9
समीर की मौत के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
उसमें देखी गई चेट व कॉल डिटेल और फॉरेंसिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या माना गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। दोपहर में शव का अकराबाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

5 of 9
कार में मिली लाश, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुबह मचा कई राउंड फायरिंग-हत्या का शोर
सुबह जब इस घटना की सूचना पुलिस को पहुंची तो शुरुआत में मौके पर किसी ने कई राउंड फायरिंग कर हत्या का शोर मचा दिया। मगर पुलिस जांच पड़ताल के बाद आत्महत्या उजागर हुई।
 
विज्ञापन

6 of 9
समीर का शव मिलने के बाद विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दो बार मिलाया था परिजनों ने फोन, फिर सो गए
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, समीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन के बाद दूसरे नंबर का भाई मंजीत दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है, जबकि खुद समीर12वीं करने के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। साथ में व्यापार में पिता का हाथ बंटाता था। नियमित वह पिता के साथ दुकान जाने से पहले सुबह जिम जाता था और वहां से लौटने के बाद फिर जिम जाता था। इसके बाद दोस्तों के साथ घूम फिर कर अक्सर रात दस बजे के आसपास लौट आता था। मगर रविवार रात जब वह नहीं लौटा तो पहले उसे दस बजे परिजनों ने फोन मिलाया।
विज्ञापन

7 of 9
समीर यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने जब फोन नहीं उठाया तो परिवार को लगा कि कहीं दोस्तों के साथ रुक गया होगा, आ जाएगा। मगर वह 12 बजे तक नहीं आया तो भी उसे फोन मिलाया गया। फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मानकर सो गए कि दोस्तों संग कुंभ जाने की कह रहा था। हो सकता है कि बिना बताए चला गया हो और डांट डपट के डर से फोन न उठा रहा हो। यह सोचकर परिजन फिर सो गए। सुबह करीब आठ बजे परिजनों को एसएचओ क्वार्सी ने जब फोन पर सूचना दी तो वे दंग रह गए।
 

8 of 9
कार में शव मिलने पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
दादी रही अकराबाद की प्रधान, सपा से भी नाता
समीर के परिवार का कस्बा अकराबाद में राजनीतिक व सामाजिक रसूख भी है। उसकी दादी पूर्व में अकराबाद की प्रधान रही हैं, जबकि खुद पिता का सपा से भी करीबी नाता है। इसी के चलते तमाम सपा नेता, दवा व्यापारी नेता, बसपा नेता आदि खबर पाकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और दोपहर में जब पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बे में पहुंचा तो वहां भी भारी भीड़ रही। शोक में कस्बा अकराबाद का बाजार भी बंद रखा गया। अंतिम संस्कार में भी भारी भीड़ उमड़ी।

 
विज्ञापन

9 of 9
इसी कार में मिला समीर यादव का शव - फोटो : अमर उजाला
प्रकरण आत्महत्या का है। प्रथम दृष्टया परिवार से बातचीत व मोबाइल की जांच से यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकवाई गई है। उससे आगे और जानकारी होगी। परिवार ने किसी तरह के विवाद, कलह आदि से इंकार किया है। -अभय पांडेय सीओ तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें