यूपी में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी इस समय अलीगढ़ और आस-पास के इलाकों में सुर्खियां बनी है। बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। बुधवार को करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। दोनों से पूछताछ की गई। अब दोनों ही एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं है। बुधवार को सपना ने अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। हमें कोई अलग नहीं कर सकता।
विज्ञापन
2 of 11
सास सपना
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था।
विज्ञापन
3 of 11
aligarh love story
- फोटो : अमर उजाला
राहुल के पास निकले मात्र 70 रुपये
राहुल के पास से मात्र 70 रुपये पुलिस को मिले, उसके पास जितने पैसे थे वह खर्च हो गए। उसका कहना था कि हम दोनों लोग एक साथ रहेंगे। परिवार वाले घर में नहीं रखते तो कहीं भी रहकर अपनी जिंदगी काटेंगे। महिला सपना ने भी राहुल के साथ जीवन बिताने की बात कही।
4 of 11
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
राहुल-सपना ने यह सुनाई कहानी
थाने में राहुल ने बताया कि छह अप्रैल को घर से कासगंज पहुंचे। इसके बाद बस से बरेली गए। एक दिन रुकने के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे और वहां से नेपाल निकल गए। इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। दो दिन पहले मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी। इसी को देखते हुए हम लोग मुजफ्फरपुर से दिल्ली आए और यहां से अलीगढ़ आने वाली बस में बैठकर मथुरा राया कट पर उतर गए। वहां से किराये पर कार लेकर थाना दादों पहुंचे हैं। इसके बाद उन्हें मडराक पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
5 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
मडराक पुलिस पर नहीं भरोसा
महिला सपना का कहना था कि उन्हें मडराक पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह इसी कारण से थाना दादों पुलिस के पास आए हैं। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह कोई भी जेवरात व नकदी लेकर अपने साथ नहीं गई थी। परिवार द्वारा लगाए गए आरोप निराधार थे। वह सिर्फ पायजेब पहनकर ही घर से निकली थी। गले में पहना मंगलसूत्र भी सोने का नहीं है। बाजार से खरीदा है।
विज्ञापन
6 of 11
Aligarh Saas Damad Love Story
- फोटो : अमर उजाला
महिला का पति परिवार सहित धरने पर बैठा
सपना के पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी और होने वाला दामाद मडराक थाने में है तो वह अपनी बड़ी बेटी और दो छोटे बेटों और महिला के भाई को लेकर थाने पहुंच गया। पति का कहना था कि सपना अपने साथ साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर और साढ़े तीन लाख रुपये लेकर गई है, वह उसे वापस कराए जाएं। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि मांग पूरी नहीं होने तक वह थाने पर ही धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
7 of 11
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने उसकी सास पर वशीकरण का लगाया आरोप
युवक के पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया।
8 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।
9 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
अब नहीं रखेंगे बेटे को घर में, करेंगे बेदखल
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।
10 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सपना को दामाद ने मोबाइल फोन दिया था, जिसके जरिए दोनों पिछले तीन माह से घंटों घंटों बातचीत करते थे। इसके बाद सपना बहाने से घर से निकल गई। उन्होंने बताया कि युवक राहुल के पिता, बहनोई से पूछताछ के बाद उसके कुछ दोस्तों के नाम सामने आए थे। जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि उन्होंने सपना व राहुल को कासगंज रेलवे स्टेशन तक छोड़ा था। इसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई है। जहां राहुल एक ट्रेन में सवार होते दिखा है, लेकिन सास सपना उसके साथ नहीं दिखी थी।
सास व दामाद ने खुद को स्वेच्छा से घर से जाने व वापस आने की बात कही है। दोनों पहले दादों थाना पहुंचे थे। उन्हें मडराक थाना भेज दिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि वे सीतामढ़ी गए थे। इसके लिए अलीगढ़ पुलिस ने बिहार पुलिस से भी सहयोग मांगा था। महिला के बुधवार को बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बृहस्पतिवार को महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। -अमृत जैन, एसपी देहात