फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी: 39 साल की सपना... 25 साल का है राहुल, महिला ने कही ये बात; इस जिद पर अड़ी

Thu, 17 Apr 2025 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ महिला सपना लौट आई है। महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ छह अप्रैल को चली गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन
1 of 13
Aligarh Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
जिस राहुल के साथ सपना की बेटी की शादी तय हो चुकी थी, 16 अप्रैल को बरात आनी थी, वह अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ छह अप्रैल को अचानक गायब हो गई। पुलिस जब जांच में जुटी तो पता चला कि दोनों साथ में गए हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। 

कुछ दिनों में यह बेमेल रिश्ता सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। सपना की बेटी और घर वाले भी बयानबाजी करने लगे। घर वालों ने कहा कि अब उन लोगों का सपना से कोई मतलब नहीं है। बुधवार को सपना अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में पहुंची और कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 13
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
दरअसल मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। गांव में जितेंद्र की पत्नी सपना और बेटी रहते थे। जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 13
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए। 

4 of 13
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
39 साल की सपना... 25 साल का है राहुल 
सपना की उम्र 39 साल है। जबकि होने वाला दामाद राहुल 25 साल का है। यह बेमेल रिश्ता इस समय अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में सुर्खियां बना हुआ है। दोनों ही एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं है। सपना की जिस बेटी की शादी होने जा रही थी उसकी उम्र भी 20 साल के करीब है। बताया जाता है राहुल के पास मोबाइल नहीं था। सपना ने ही अपने पति से जिद करके उसको मोबाइल दिलाया था। कहा था कि बेटी उससे बात कर लिया करेगी। लेकिन उसके दिल में क्या चल रहा था यह कोई नहीं जान पाया।
विज्ञापन

5 of 13
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
दामाद और सास पहुंचे दादों थाने
जानकारी के अनुसार, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। बुधवार को करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन

6 of 13
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं साथ ही कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। 
विज्ञापन

7 of 13
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी राहुल ने बताया छह अप्रैल में सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे इसके बाद बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर पहुंचे। दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के चर्चा हो रहे थे। इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। यहां से बस में बैठकर आए और राया कट पर उतरकर वहां से एक किराए पर गाड़ी करके थाने पहुंच गए।

8 of 13
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
बिहार से होते हुए नेपाल पहुंचे थे होने वाला दामाद और सास
उन्होंने यह भी बताया कि सास और होने वाला दामाद बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए थे, पुलिस उन्हें उत्तराखंड में तलाश करती रही। सपना की बेटी से राहुल की 16 अप्रैल यानि आज होनी थी। लेकिन महिला शादी से पहले ही दामाद के साथ घर से नकदी, जेवरात आदि लेकर गायब हो गई। 
 

9 of 13
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सपना को दामाद ने मोबाइल फोन दिया था, जिसके जरिए दोनों पिछले तीन माह से घंटों घंटों बातचीत करते थे। इसके बाद सपना बहाने से घर से निकल गई। उन्होंने बताया कि युवक राहुल के पिता, बहनोई से पूछताछ के बाद उसके कुछ दोस्तों के नाम सामने आए थे। जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि उन्होंने सपना व राहुल को कासगंज रेलवे स्टेशन तक छोड़ा था। इसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई है। जहां राहुल एक ट्रेन में सवार होते दिखा है, लेकिन सास सपना उसके साथ नहीं दिखी थी।

10 of 13
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने उसकी सास पर वशीकरण का लगाया आरोप
युवक के पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। 

11 of 13
सास सपना - फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।

12 of 13
पीड़ित बेटी, होने वाली सास के साथ दामाद और पीड़ित ससुर - फोटो : अमर उजाला
अब नहीं रखेंगे बेटे को घर में, करेंगे बेदखल
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।
विज्ञापन

13 of 13
पीड़ित ससुर और सास के साथ होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम पीड़ित पति के आवास पर पहुंची
शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई। रहा सवाल बेटी की दूसरी जगह शादी करने का तो इस विषय में अब एक वर्ष बाद कोई विचार किया जाएगा। अब तो बस पुलिस से इतनी गुहार है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।

यह भी पढ़ें: Aligarh Saas Damad Love Story: पुलिस के पास गए युवक और महिला; किए कई चौंकाने वाले खुलासे; इस देश में रहे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें