अलीगढ़ हत्याकांड: किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, दुपट्टे को छोड़ बहुत कुछ मिला, दिन भर घटनास्थल पर ये हुआ
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद इलाके की अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश के दौरान हत्या की वारदात में पुलिस लगभग खुलासे के करीब पहुंच गई है। तीसरे दिन यानि मंगलवार देर रात तक पुलिस को सब कुछ स्पष्ट हो गया था। इससे पहले सुबह दस बजे से एसएसपी गांव पहुंच गए और घंटों तक घटनास्थल व उसके आसपास के खेतों में पूरी टीम के साथ सुराग तलाशने का काम करते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
aligarh murder
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक मिली जानकारी अनुसार, पुलिस को आरोपी ने बयानों में स्वीकारोक्ति दे दी है और कुछ साक्ष्य भी बरामद कराए हैं। पुलिस मिले इन साक्ष्यों से कड़ियां जोड़ने का काम कर रही है। वहीं आरोपी से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक मिलान के लिए भी भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट का भी देर रात तक इंतजार था। संकेत हैं कि रात 12 बजे तक रिपोर्ट आ जाएगी और बुधवार या बृहस्पतिवार को पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
aligarh murder
- फोटो : अमर उजाला
ये हुआ घटनास्थल पर दिन भर
सुबह दस बजे एसएसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए और जांच में शामिल पांचों टीमें भी वहां मौजूद थीं। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल को केंद्र मानकर उसके 500 मीटर रेडियस में खेत का एक-एक चप्पा छान मारा और वहां साक्ष्यों पर काम किया। इस दौरान पुलिस को क्या मिला और क्या नहीं मिला ये तो पुलिस खुलासे के समय बताएगी। मगर इतना जरूर है कि यहां पुलिस टीम पौने तीन बजे तक एसएसपी की अगुवाई में खोजबीन करती रही।
4 of 7
घटनास्थल पर पहुंचे बसपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों से भी एक-एक कर पूछताछ
इस दौरान घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर बाग में पुलिस की एक टीम मौजूद रही। जहां आने वाले ग्रामीणों से अकेले में घंटों तक बातचीत होती रही। किसी से पुलिस कुछ सवाल करती थी और किसी से कुछ पूछताछ करती थी।
विज्ञापन
5 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रात में परिवार की युवती से भी कराया सामना
इस घटना का आरोपी सोमवार को ही पुलिस के रडार पर आ गया था। सोमवार देर शाम तक वह पुलिस के सामने लगातार बयान बदल रहा था। कभी कुछ कहता था तो कभी कुछ कहता था। इसके बाद रात को साक्ष्यों के मिलान के लिए उसके परिवार की एक युवती को परिवार सहित थाने बुलाया गया। उससे कुछ तथ्यों पर पूछताछ हुई, जिसमें सवाल थे कि वह कितने बजे घर से खेतों की ओर आया और कितने बजे वापस, किस हालत में लौटा। इसके बाद कहां गया और क्या किया। युवती से काफी तथ्य मिलने के बाद उसे परिवार के साथ वापस भेज दिया गया। इसके बाद फिर तय हुआ कि मंगलवार को पुलिस की पूरी टीम नए सिरे से साक्ष्यों का मिलान करेगी।
विज्ञापन
6 of 7
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दुपट्टे को छोड़ बाकी बहुत कुछ मिला
पुलिस को मंगलवार को दिन भर चली जांच के बाद किशोरी से जुड़े कुछ साक्ष्य और आरोपी से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले हैं। बस नहीं मिला तो वह दुपट्टा, जिसे किशोरी पहनकर खेतों पर गई थी। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने एक टीम को रात में भी घटनास्थल के पास छोड़ा हुआ है। वह देर रात तक दुपट्टे की खोज में जुटी थी।
घटना की जानकारी देते एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : अमर उजाला
यह सही है कि हम लगातार तीन दिन से चल रही जांच में एक व्यक्ति संदेह के दायरे में है, जिससे देर रात तक पूछताछ जारी थी। कुछ तथ्यों के मिलान का काम बाकी है। जैसे ही कुछ स्पष्ट होगा, उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। - मुनिराज जी एसएसपी