फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'डेढ़ साल से समझा रहा था लेकिन... अब मार डाला', थाने के नल पर धोए खून से सने हाथ, करन का कत्ल कर बोला असद

Mon, 13 Oct 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मुरादाबाद हाईवे पर स्थित मिश्रित आबादी वाले कस्बा जवां में शनिवार रात करन उर्फ काली (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के मुख्य आरोपी असद ने खुद थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 12
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अलीगढ़ में मुरादाबाद हाईवे पर स्थित जवां कस्बा में शनिवार रात करन उर्फ काली (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। करन की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी असद सीधे थाने पर पहुंचा। वहां थाना परिसर में लगे नल (हैंडपंप) पर खून से सने हाथ पांव धोए। फिर सीधे थाने के दफ्तर में पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा कि वह हत्या करके आया है।

यह सुन मुंशी और अन्य स्टाफ कुछ समझ पाता। तब तक पीछे से शोर मचाते करन के परिजन भी आ गए। इस पर तत्काल पुलिस माजरा समझ गई। तब असद को हिरासत में लेकर घटनास्थल की ओर पुलिस भागी।
विज्ञापन

2 of 12
आरोपी असद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ला अहेरिया चौक व आसपास के इलाके में रात 11:30 बजे आवाजाही सामान्य थी। चौक से बाहर की ओर घरों के दरवाजे पर कुछ लोग थे। बिजली बार-बार आ जा रही थी। इसी बीच करन अपने घर से निकलकर आरोपी असद के घर के सामने बने मंदिर के बगल में आकर खड़ा हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 12
करन की हत्या के बाद प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती के फोटो से जुड़े विवाद में हुई बहस
असद व अन्य परिजन भी अपने घर पर ही थे। असद ने करन को देखते ही परिवार की एक युवती के फोटो से जुड़े विवाद पर बात शुरू की। दोनों में बहस शुरू हुई। बस इसी बीच असद उसे खींचकर अपने खंडहरनुमा मकान में ले गया। 

4 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या कर असद सीधे थाने पहुंचा
असद के अन्य परिजन भी आ गए। कोई कुछ समझ पाता, असद ने करन की गर्दन पर पहला वार छुरे से कर दिया। इसके बाद उसे लिटाकर कई वार किए। करन के छोटे भाई के शोर पर लोग माजरा समझ पाते, तब तक असद वहां से सीधे थाने पहुंच गया।
 
विज्ञापन

5 of 12
करन की हत्या के बाद सड़क पर बिखरीं ईंट और पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तब तक किसी ने पुलिस को खबर नहीं दी थी। असद ने थाने पहुंच करन की हत्या करके आने की बात कही। तब पुलिस उसे हवालात में डालने के बाद घटनास्थल की ओर भागी। बाद में घर से अन्य सात आरोपी हिरासत में लेकर थाने भेजे गए।
विज्ञापन

6 of 12
इसी खंडहर मकान में की थी करन की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के सामने बोला परिवार, अभी और देखोगे
इस सूचना पर जब पुलिस पहुंची, तब आरोपी अपने घर की छत पर थे। तब आरोपी व उनके परिवार की महिलाएं नीचे मौजूद मृतक परिवार की ओर चिल्लाकर कह रहे थे कि अभी और भी देखोगे। इसी बीच परिवार ने उनकी ओर हत्या करने का इशारा किया। इसके बाद पुलिस ने पहले तो आरोपियों से छत पर ही पड़ा छुरा बरामद किया। फिर आरोपों के अनुसार सातों अन्य नामजद व अन्य परिजन हिरासत में लेकर थाने भेज दिए। 
 
विज्ञापन

7 of 12
करन की हत्या के बाद घटनास्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये नामजद किए गिरफ्तार 
इस हत्या में करन की मां की तहरीर पर इदरीश व उसके भाई नफीस खां के अलावा नफीस खां के तीन बेटे मुख्य आरोपी असद, अनश व अल्तमश, इदरीश का 17 वर्षीय नाबालिग बेटा, परिवार के 15 व 17 वर्षीय दो किशोर नामजद किए हैं। एक अज्ञात आरोपी बनाया है। सभी नामजद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी परिवार के कुछ सदस्य व महिलाएं हिरासत में हैं। आरोपियों सहित सभी से उनकी भूमिका व साक्ष्यों को लेकर पूछताछ की जा रही थी।

8 of 12
करन की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर सुबह से बिगड़े हालात, शाम को संभले
रात में स्थितियों को सामान्य कर लिया गया लेकिन दिन निकलते ही फिर भीड़ थाने के बाहर एकत्रित होने लगी। महिलाओं व युवकों की भीड़ के बीच से बुलडोजर कार्रवाई व फांसी की मांग गूंजने लगी।

9 of 12
एंबुलेंस में शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन व जाम के दौरान मुरादाबाद एनएच पर पत्थरबाजी तक हुई। कई बार पुलिस से धक्का मुक्की, नोकझोंक व खींचतान के चलते टकराव के हालात बने। पुलिस विरोधी नारेबाजी होती रही। 

10 of 12
घटना के बाद दहशत में छतों से देखतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह नौ बजे से शुरू हुआ घटनाक्रम 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर ज्यादा तूल पकड़ गया। शव थाने के सामने ही एंबुलेंस में रखा रहा। शाम चार बजे एसएसपी की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद किसी तरह बात संभली। तब शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और भीड़ वहां से हटी।

11 of 12
मृतक करन की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के घरों पर लगे हैं सीसीटीवी
पुलिस जब घटनास्थल पर देर रात फॉरेंसिक टीम के साथ जांच के लिए पहुंची तो आरोपी के घर पर सीसीटीवी लगे मिले। उनके विषय में जानकारी हुई कि खुद आरोपी परिवार ने ही मंदिर बनने के बाद यह सीसीटीवी लगवाए हैं, ताकि कभी किसी तरह का विवाद हो तो, सीधे इन लोगों का नाम न आए।
 
विज्ञापन

12 of 12
मृतक करन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शासन तक भेजी गई रिपोर्ट, आगे की कार्रवाई पर मंथन
इस हत्याकांड के बाद दिन में डीएम एसएसपी स्तर से शासन तक को अवगत कराया गया है। वहीं अब देर शाम पुलिस की टीम सभी आठों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनकी भूमिका पर जांच व पूछताछ कर रही थी। ताकि आगे की कार्रवाई किस पर किस तरह से होनी है। ये तय हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें