अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शिक्षक की हत्या वाले दिन 56 सीसीटीवी बंद थे। मामले में पुलिस ने नाराजगी जताई है। एसएसपी ने कुलपति के समक्ष पक्ष रखा है। उधर, शिक्षक हत्याकांड में कई पुराने विवाद मिले है। अब दिल्ली तक सुरागों की तलाश जारी है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में जिस दिन शिक्षक राव दानिश अली की हत्या हुई। उस दिन पूरे परिसर में लगभग 56 सीसीटीवी बंद थे। ये इत्तेफाक है या कुछ और..। इसकी जांच होगी। हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीमों ने ऐसे लचर सुरक्षा इंतजामों पर नाराजगी जताई है। एसएसपी ने शनिवार को कुलपति से मुलाकात कर पुलिस का पक्ष रखा है, इस पर कुलपति ने उचित समाधान का भरोसा दिलाया है।
शनिवार को एसएसपी नीरज जादौन ने एएमयू कुलपति प्रो.नईमा खातून से मुलाकात की। एसएसपी ने एएमयू परिसर के सीसीटीवी खराब होने का तथ्य रखा। कहा कि जब भी कोई बड़ी आपराधिक वारदात होती है, तो सीसीटीवी खराब होने का तर्क सामने आता है।
विज्ञापन
2 of 11
रॉव दानिश अली की हत्या पर सांत्वना देते एसएसपी
- फोटो : संवाद
कुछ छात्रों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद भी एएमयू से कार्रवाई नहीं होती। प्रमुख प्रवेश द्वारों पर विशेष चेकिंग व परिसर में कुछ प्रमुख स्थानों पर आईपी सिस्टम वाले सीसीटीवी लगवाने पर चर्चा हुई, ताकि पुलिस आईपी रिमोट के जरिये इन कैमरों को अपने थाने या कंट्रोल रूम से भी देख सके।
विज्ञापन
3 of 11
शिक्षक की हत्या के बाद मेडिकल पहुंचीं एएमयू वीसी नईमा खातून
- फोटो : संवाद
शूटआउट का वीडियो वायरल करने की जांच होगी
एएमयू शिक्षक की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बदमाश गोली मारते दिखे हैं। इस वीडियो को भी पुलिस व एएमयू इंतजामिया के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एक तरफ सीसीटीवी खराब थे। एक सीसीटीवी में घटनाक्रम मिला भी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया गया। इसमें साजिश की दृष्टि से पुलिस व एएमयू स्तर से जांच कराने का निर्णय लिया है। अगर एएमयू कर्मी के स्तर से यह वायरल हुआ है तो कार्रवाई भी होगी।
4 of 11
जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
पुराने कैमरे सही होंगे, नए के लिए होगा सर्वे
पुलिस की आपत्ति के बाद एएमयू इंतजामिया द्वारा पुराने सीसीटीवी तत्काल सही कराने व नए लगवाने के लिए सर्वे कराने की योजना बनी है। एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली बताते हैं कि एसएसपी व कुलपति के बीच शनिवार को बैठक हुई। इसमें तय हुआ है कि 110 से अधिक पुराने सीसीटीवी आठ से दस वर्ष पुराने हैं। इसमें कुछ की वायरिंग खराब, कुछ में फाल्ट हैं। इन्हें सही कराया जाएगा। एक टीम बनाकर स्थानों का सर्वे कराया जाएगा, जहां नए सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। सुरक्षाकर्मियों को वायरलेस देने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
5 of 11
हत्या के बाद मेडिकल पर इकट्ठा भीड़
- फोटो : संवाद
शिक्षक हत्याकांड में मिले कई पुराने विवाद...दिल्ली तक सुरागों की तलाश
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली (45) की हत्या में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, मगर पुराने विवादों पर फोकस करते हुए पुलिस दिल्ली तक सुराग तलाश रही है। इसी क्रम में लोगों से अलग-अलग पूछताछ में टीमें लगी हुई हैं। अब तक एक महिला सहित करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
6 of 11
मृतक शिक्षक रॉव दानिश अली
- फोटो : फाइल फोटो
मूल रूप से बुलंदशहर डिबाई हाल अमीर निशा सिविल लाइंस के निवासी राव दानिश अली की बुधवार देर शाम एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। दानिश अपने साथी इमरान व भोलू संग टहलने गए थे, तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि दानिश की मां एएमयू में शिक्षिका रही हैं। पिता एएमयू कर्मी रहे हैं, जबकि ससुर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
हत्या की सूचना पर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंची एएमयू की वीसी प्रोफेसर नईमा खातून
- फोटो : संवाद
अब तक ये विवाद आए सामने
पुलिस की अब तक की जांच में जो विवाद सामने आए हैं। उनमें पिछले दिनों यूनियन स्कूल के पास एक नाबालिग छात्र से विवाद, एक ठेकेदार से विवाद सामने आया है। इसके अलावा छात्र राजनीति में सक्रिय रहते समय कुछ अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने के मामले भी सामने आए हैं। एक दंपती विवाद में युवक के साथ खड़े होकर उसकी मदद का मामला भी है। इन्हीं विवादों में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
8 of 11
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन
- फोटो : संवाद
लॉरेंस ग्रुप से जुड़े अपराधियों पर नजर
जिस अंदाज में हत्या की गई, वह किसी प्रोफेशनल अपराधी का लगता है। अपने शहर के कुछ अपराधी दिल्ली जेल में रहे हैं। वर्तमान में भी उनकी सक्रियता दिल्ली में है। उनके विषय में लॉरेंस ग्रुप से जुड़ने का भी इनपुट है। उन पर पुलिस की विशेष नजर है।
9 of 11
घटनास्थल पर जांच करता डॉग स्क्वाड
- फोटो : संवाद
दूसरे जिलों में गए पुलिसकर्मी भी लगा गए
इस घटना के खुलासे में जिले में तैनात रहे तेज-तर्रार व अच्छे नेटवर्क वाले उन दरोगा-कोतवालों को भी इनपुट जुटाने में लगाया गया है, जो अब दूसरे जिलों में चले गए हैं। उनके संपर्कों के सहारे भी घटना के खुलासे के प्रयास हो रहे हैं।
10 of 11
जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
पुलिस टीमें एएमयू शिक्षक की हत्या में लगातार काम कर रही हैं। कई विवाद सामने आए हैं। उन्हीं में कुछ ऐसे अपराधी हैं, जो अलीगढ़ के रहने वाले हैं, दिल्ली में सक्रिय हैं। सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी।
विलाप करते परिजनों को सांत्वना देते एसएसपी नीरज कुमार जादौन
- फोटो : संवाद
एएमयू कुलपति से मुलाकात में परिसर की सुरक्षा पर बात हुई। घटना वाले दिन सीसीटीवी बंद होने, हर गेट पर चेकिंग, अपराधियों पर कार्रवाई आदि पर विस्तार से वार्ता हुई हैं। इस पर इंतजामिया ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।-नीरज जादौन, एसएसपी।