फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक हत्याकांड: 'मुझे कुछ नहीं कहना...', हर सवाल पर पूजा शकुन का बस एक ही जवाब; जेल जाते समय कही ये बात

Sun, 12 Oct 2025 02:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में साजिश की मुख्य आरोपी 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूजा ने पुलिस को पूछताछ में कुछ नहीं बताया। उसने पुलिस से कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है। वह अदालत में अधिवक्ता के जरिये बोलेगी।
विज्ञापन
1 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन पांडेय ने अपने अति करीबी अभिषेक गुप्ता की हत्या क्यों कराई? जब पुलिस द्वारा यह सवाल दागे गए तो पूजा शकुन जवाब देने के बजाय सिरे से मुकर गई। साफ कहा कि इस विषय में उसे कुछ नहीं कहना। उसने एक ही जवाब दिया कि वह अदालत में अधिवक्ता के जरिये बोलेगी।

पुलिस ने नामजदगी के आधार पर सबसे पहले पूजा के पति अशोक पांडेय को जेल भेजा था। जब शूटर पकड़े गए तो उनसे पूछताछ में उजागर हुआ कि हत्या पूजा शकुन व अशोक पांडेय ने कराई है। हालांकि वे हत्या का कारण नहीं बता पाए। मगर शूटर फराज के नंबर से हत्या से पहले पिछले एक माह में 23 बार अशोक के व 11 बार पूजा के नंबर पर कॉल का रिकार्ड मिला। 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के तीन दिन पहले तक दोनों की शूटरों से बात होना मिला। फिर शूटरों द्वारा अभिषेक की रेकी करना, उसके शोरूम के सामने घटना वाले दिन पहुंचना। वहां से पीछा करना व हत्या कर नीवरी में घुसना ये सभी साक्ष्य मिले। 

 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा पूजा व अभिषेक के मोबाइल की डिटेल में काफी कुछ साक्ष्य मिले। साथ में पांडेय दंपती द्वारा अभिषेक को परेशान करने, व्यापार में बाधा पहुंचाने तक के साक्ष्य मिले। 
 

4 of 10
आरोपी पूजा शकुन पांडेय को भेजा गया जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिषेक को वीडियो कॉल करती थी पूजा
अंत में यह भी मिला कि पूजा अभिषेक को वीडियो कॉल करती रही। मगर उसने कॉल उठाने के बजाय नंबर ब्लाक कर दिया। इसके बाद पुलिस पूजा के पीछे लगी। मंशा थी कि पकड़े जाने पर वह खुद सच बताएगी। मगर उसने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी पूजा शकुन पांडेय को भेजा गया जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल जाते समय बोली, ट्रैप हुआ
जिस समय पुलिस टीम पूजा शकुन को मेडिकल परीक्षण कराने व रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल लेकर पहुंची, तब वहां मीडिया का जमावाड़ा था। चेहरे पर मास्क लगाए पूजा जब गाड़ी से उतरी तो तमाम मीडियाकर्मियों ने एक साथ सवाल दाग लिए। मगर पुलिस मीडिया से बचाते हुए अंदर ले जाने लगी। तब कुछ भी बोलने के बजाय पूजा ने बस इतनी टिप्पणी की कि उसका ट्रैप हुआ है।
 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार बोला, एनएसए लगाए पुलिस
इस घटना में पूजा के पकड़े जाने के बाद अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता ने पुलिस का आभार जताया है। मगर यह भी कहा है कि इसकी संपत्तियों पर कार्रवाई के साथ-साथ इस पर रासुका भी लगाया जाए। इसके बाहर आने के बाद भी हमें परिवार सहित खतरा रहेगा। अंदर रहने पर भी हमें परिवार सहित खतरा है।
 
विज्ञापन

7 of 10
जेल के बाहर पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करवा चौथ छोड़ भागी थी टीम, एसएसपी ने पीठ ठोंकी
पूजा को पकड़ने में शामिल रही टीम में एसएचओ रोरावर विजय सिंह व थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस प्रभारी विपिन कुमार, स्वाट प्रभारी संदीप सिंह सहित उनकी टीम शामिल रही। इस पूरी टीम की एसएसपी ने पीठ ठोंकी है। यह पूरी टीम शुक्रवार दोपहर में सूचना मिलने पर करवा चौथ छोडक़र भाग छूटी थी। देर शाम भरतपुर के आगे से अधिकारियों को सूचना देकर बताया तो सभी ने राहत महसूस की। यहां आने पर एसएसपी ने पीठ ठोंकी।

8 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा शकुन पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन पांडेय राजस्थान से गिरफ्तार
अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में साजिश की मुख्य आरोपी 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व महामंडलेश्वर की गिरफ्तारी राजस्थान के भरतपुर हाईवे स्थित लुधावई टोल के पास से हुई। गिरफ्तारी के समय वह जयपुर से आगरा के लिए बस में सफर कर रही थी। अलीगढ़ लाकर हुई पूछताछ में पूजा ने कोई जवाब देने से इन्कार कर दिया। साफ कहा कि वह कोर्ट में अधिवक्ता के जरिये बयान देगी। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
 

9 of 10
आरोपी पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
हाथरस के कचौरा कस्बा के अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर चौराहा पर हत्या की गई थी। इसी हत्याकांड में साजिश की आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव (उस समय महामंडलेश्वर) अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भाग गई थी। पूजा पर पहले जिला स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पूजा शकून की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में डीआईजी स्तर से इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। वहीं अदालत से पूजा के खिलाफ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू भी ले रखे थे। पूजा की तलाश में लगीं पांच टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं। इसी क्रम में एक पखवाड़े से चल रही खोज में उसे गिरफ्तार करने में शुक्रवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें