फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाल शूट...मुंह पर मास्क, बस से जयपुर से जाना था यहां; अभिषेक हत्याकांड की आरोपी पूजा की गिरफ्तारी की कहानी

Sun, 12 Oct 2025 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में फरार पूजा शकुन को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पूजा शकून की गिरफ्तारी पर पचास हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
1 of 13
pooja shakun pandey - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में फरार साजिश की मुख्य आरोपी 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व महामंडलेश्वर की गिरफ्तारी राजस्थान के भरतपुर हाईवे स्थित लुधावई टोल के पास से हुई। 

गिरफ्तारी के समय वह जयपुर से आगरा के लिए बस में सफर कर रही थी। अलीगढ़ लाकर हुई पूछताछ में पूजा ने कोई जवाब देने से इन्कार कर दिया। साफ कहा कि वह कोर्ट में अधिवक्ता के जरिये बयान देगी। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा शकून पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
26 सितंबर को हुई थी अभिषेक गुप्ता की हत्या
हाथरस के कचौरा कस्बा के अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर चौराहा पर हत्या की गई थी। इसी हत्याकांड में साजिश की आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव उस समय महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय फरार चल रही थी। 


 
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा शकून पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा पर पहले जिला स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। बाद में डीआईजी स्तर से इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। वहीं अदालत से पूजा के खिलाफ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू भी ले रखे थे। पूजा की तलाश में लगीं पांच टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं। 

4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा शकून पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को मिली सफलता
इसी क्रम में एक पखवाड़े से चल रही खोज में उसे गिरफ्तार करने में शुक्रवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

5 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा शकून पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाल शूट में मुंह पर मास्क लगाए मिली पूजा
तलाश में जुटी पुलिस टीमों को शुक्रवार को उसके जयपुर से आगरा जाने की खबर मिली। टीम ने जानकारी जुटाई कि वह एसआर ट्रैवल्स की महरून रंग की बस में सवार होकर जयपुर से निकली है। इस सूचना पर दो टीमों को लगाया गया। 
 
विज्ञापन

6 of 13
आरोपी पूजा शकून पांडेय को भेजा गया जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस में सवार थी पूजा
एक टीम बस के पीछे थी, जबकि दूसरी टीम भरतपुर के लुधावई टोल प्लाजा से पहले सेवर रेलवे ब्रिज के पास रुक गई। जहां देर शाम बस को रुकवा लिया गया। बस की चेकिंग में मुंह पर मास्क लगाए पूजा शकुन लाल रंग के शूट में मिल गई। इसके बाद टीम ने अधिकारियों को जानकारी दी।

 
विज्ञापन

7 of 13
आरोपी पूजा शकून पांडेय को भेजा गया जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पेशी के बाद पूजा को जेल भेजा
सुबह तक पूजा को अलीगढ़ लाया गया। जहां काफी देर तक पूछताछ के प्रयास हुए। मगर उसने अदालत में अधिवक्ता के जरिये बयान देने की बात कही। फिर दोपहर में मेडिकल परीक्षण व रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद पूजा को जेल भेज दिया गया। इस बीच मीडिया ने भी बातचीत के प्रयास किए। मगर पूजा ने कोई जवाब नहीं दिया।

8 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा शकून पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरेराह लोगों के फोन से करती थी कॉल
पुलिस जांच के अनुसार पूजा ने इस बीच अपना नंबर कभी नहीं चलाया। न उसे साथ लेकर गई। मगर पुलिस के अलीगढ़ व मुरादाबाद के जिन करीबियों के नंबरों का अध्ययन किया। 

9 of 13
जेल के बाहर पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस जांच में यही आया कि पूजा ने हमेशा कभी कार चालक, कभी ऑटो चालक तो कभी होटल स्टाफ या किसी सरेराह चलते व्यक्ति का मोबाइल प्रयोग किया। कोई भी व्यक्ति महिला द्वारा परेशानी बताने पर मोबाइल प्रयोग करने दे देता था। बस इसी सहारे पुलिस आगे बढ़ी, जिससे सफलता मिल गई।

 

10 of 13
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डासना-हरिद्वार के बजाय मुरादाबाद में मिली शरण
पुलिस ने जब पूजा का पीछा शुरू किया तो डासना व हरिद्वार से यही जवाब मिला कि यहां उसे शरण नहीं दी गई है। इसके बाद पुलिस के पास कोई ऐसा लिंक न था, जिससे उसका पीछा किया जा सके। मगर 7 अक्तूबर को अलीगढ़ अदालत की प्रक्रिया के बाद पुलिस को अलीगढ़ व मुरादाबाद के कुछ नंबरों का लिंक मिला। जब उनका अध्ययन किया तो पता चला कि उस दिन मुरादाबाद के कुछ अधिवक्ता अलीगढ़ अदालत पहुंचे थे। 
 

11 of 13
अभिषेक गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस उन नंबरों पर ध्यान देने का काम शुरू किया। तब पता चला कि वही अधिवक्ता पूजा को मुरादाबाद से लेकर प्रयागराज गए थे। उनके साथ वह वापस भी मुरादाबाद आई। उन्होंने ही पूजा को मुरादाबाद में किसी घर में ठहरवाया था। 

 

12 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पूजा शकून की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, से पूजा को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। इस बीच हरिद्वार से मुरादाबाद व मुरादाबाद से जयपुर व जयपुर से आगरा के सफर में उसने निजी बस का प्रयोग किया।
विज्ञापन

13 of 13
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी
अभिषेक हत्याकांड में फरार 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अभिषेक के परिवार के आरोप, पुलिस द्वारा जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों, पूर्व में जेल भेजे गए अशोक पांडेय व दो शूटरों के बयानों आदि के आधार पर अब जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी। न्यायालय में ट्रायल भी शुरू कराया जाएगा। -नीरज जादौन, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें