फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की सबसे युवा मेयर ने शपथ लेते ही सबसे पहले किया ये काम, पीएम भी करेंगे तारीफ

Wed, 13 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने उन्हें शपथ दिलाई। महापौर नूतन राठौर ने 69 पार्षदों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

2 of 6
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने संबोधन के दौरान सबसे पहले पंडाल में मौजूद शहरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंच पर मौजूद मंत्री, विधायक, डीएम और एसएसपी ने भी स्वच्छता की शपथ ली। शपथ के दौरान समर्थक भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाए। 
विज्ञापन

3 of 6
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
गांधी पार्क मैदान में भगवा रंग से सजे भव्य पांडाल में मेयर नूतन राठौर के पहुंचने पर सभागार नारों से गूंजने लगा। भाजपा नेताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने फिरोजाबाद नगर निगम की प्रथम महापौर नूतन राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

4 of 6
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
शपथ लेने के साथ ही नगर उपायुक्त प्रमोद कुमार ने मेयर को गाउन पहनाया और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गदा भेंट किया। डीएम नेहा शर्मा ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मेयर ने पार्षदों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

5 of 6
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि मेयर, सभी पार्षद मिलकर शहर की हर समस्या का समाधान कराएंगे। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि फिरोजाबाद के इतिहास में आज एक सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
निगम की पहली मेयर हम सभी की बेटी नूतन बनीं है। जेड़ाझाल परियोजना को 50 करोड़ धनराशि शीघ्र ही शासन से जारी होगी। सीवर का काम नूतन राठौर के नेतृत्व में शीघ्र ही पूरा होगा। हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स की विसंगतियों को यह टीम दूर करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें