फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने अफसरों संग किया पीएम मोदी के कार्यक्रम का 'मंथन', मथुरा को मिलेंगी यह सौगात

Wed, 04 Sep 2019 07:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
अफसरों को दिशा-निर्देश देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
ग्यारह सितंबर को मथुरा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 300 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें कई वह प्रोजेक्ट भी लिए जा रहे हैं जिनका लोकार्पण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री को करना था लेकिन वह आ नहीं सके थे। अब प्रधानमंत्री बटन दबाकर इन योजनाओं को शुरू करेंगे। गोवर्धन, वृंदावन और गोकुल से जुड़े कई प्रोजेक्ट भी शुरू होने हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मथुरा में तीर्थस्थलों को जाने वाले सभी मार्ग फोरलेन किए जाने हैं। शासन स्तर से इसकी मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। अब 11 सितंबर को प्रधानमंत्री इनका भी शिलान्यास कर सकते हैं। गोवर्धन के विकास से संबंधित कई प्रोजेक्ट का भी एलान होगा। यह सभी वह प्रोजेक्ट हैं जो केंद्र द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। गायों को सहभागिता योजना के माध्यम से पालने का प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
अफसरों और मंत्रियों संग बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
वेटरनेटी यूनिवर्सिटी में पशु आरोग्य मेला भी लगाया जाना है। इस मेले में कई नस्ल की गाय और भैंस यहां पहुंचेंगी। नियमित टीकाकरण और उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देकर किस तरह से दूध का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है यह भी यहां बताया जाएगा। इस मेले के माध्यम से सरकार पशुओं में नस्ल सुधार कार्यक्रम का भी एलान करेगी। इस कार्यक्रम में हर गांव में 100 पशुओं में अच्छी नस्ल के लिए कृत्रिम गर्भाधान कराया जाएगा। गायों का पालन सहभागिता के अंतर्गत किया जाएगा।

4 of 5
अफसरों को दिशा-निर्देश देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी छावनी बनी रही। चप्पे पर फोर्स का पहरा था। जब तक मुख्यमंत्री वापस लखनऊ नहीं चले गए तब तक सारे अधिकारी यूनिवर्सिटी में ही मुस्तैद रहे। एडीजी अजय आनंद सुबह ही पुलिस अफसरों को लेकर पहुंच गए थे। उनके साथ कमिश्नर अनिल कुमार, आईजी ए सतीश गणेश, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर भी अंत तक यहां मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी में जुट जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
शहीद सतीश के पिता मलूका राम व भाई बबलू, शहीद राकेश शर्मा के पिता कैप्टन हरिहर शर्मा, शहीद मान सिंह के भाई श्याम सुंदर, शहीद सोवरन सिंह के बेटे विवेक सिंह, शहीद लोकेश सिंह के भाई रवि कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कहा कि शहीदों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान है, लेकिन परिवारीजनों को नौकरी नहीं दी जा रही। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें