फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लूटपाट: दहशत में 'वो पल'..., परिचालक ने बताई आंखों देखी

Tue, 06 Apr 2021 04:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर पुलिस व बस की सवारियां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में हुई लूट की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा। छह बदमाशों ने हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया था। करीब 15 मिनट तक यात्री दहशत में रहे। बस परिचालक के साथ मारपीट भी की गई। उसने घटना की आंखों देखी बयां की।



 
विज्ञापन

2 of 6
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की देर रात दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस में हथियारबंद बदमाशों ने सवारियों से लूटपाट की। ये बदमाश रात तकरीबन एक बजे बस में सवारी बनकर चढ़े थे। जिस वक्त बदमाश बस में चढ़े, उस वक्त ज्यादातर सवारियां सो रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
बस परिचालक शालू - फोटो : अमर उजाला
बस परिचालक शालू ने बताया कि बदमाशों ने बस में चढ़ने के पांच मिनट बाद ही उससे मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी। मारने की धमकी देने लगा। बाकी बदमाश सवारियों को धमकाने लगे। किसी से नकदी छीनी तो किसी से मोबाइल। 

4 of 6
मांट टोल पर खड़ीं बस की सवारियां - फोटो : अमर उजाला
बस परिचालक के अनुसार बदमाशों ने आधा किलोमीटर तक चलती बस में लूटपाट की। इसके बाद बस रुकवार फरार हो गए। बस में करीब 24 यात्री सवार थे। जिन सवारियों ने लूट का विरोध किया, उनके साथ भी मारपीट की गई। वारदात के बाद बस में सवार हर कोई शख्स सहमा दिखा। 
विज्ञापन

5 of 6
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
बस लूट की जानकारी मिलने पर आईजी नवीन अरोड़ा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर पहुंच गए। बस को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर लाया गया है। डरी-सहमी सवारियों से पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार बदमाशों की संख्या छह बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मथुरा के डॉक्टर गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि डबल डेकर दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी। सवारी बनकर चढ़े छह बदमाशों ने हथियारों के बल बस में लूटपाट की। सवारियों से करीब एक लाख रुपये की नकदी और कई मोबाइल फोन लूटे गए हैं। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें