यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान की गई सख्ती का असर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की कॉपियों में दिख रहा है। तमाम परीक्षार्थियों ने कॉपी खाली छोड़ दी है। प्रश्नों के उत्तर गलत लिखे गए हैं। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह की बातें लिखी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
उत्तर पुस्तिका
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल विज्ञान विषय की कॉपी में एक परीक्षार्थी ने लिखा है- ‘सर पास करा दो, मेरे भाई साहब तीन साल से फेल हो रहा हूं। 2000 रुपये इनाम।’ परीक्षार्थी ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। एक अन्य परीक्षार्थी ने लिखा है कि ‘सर जी या मैडम, कोई भी हो, आप बेटी को बोझ नहीं समझते तो 60 नंबर मुझे दे दो, आप की अति कृपा।’
विज्ञापन
3 of 5
रुपये
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि ‘सर, मेरे पापा चाहते हैं कि मैं पास हो जाऊं। पापा के लिए भीख मांग रहे हैं।’ इधर हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने परिवार नियोजन के संबंध में पूछे गए सवाल पर कॉपी में अश्लील चित्र बना दिया है। कॉपियों में रुपये निकलने का सिलसिला जारी है।
4 of 5
कॉपी में निकला रुपया
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल विज्ञान में प्रश्न था, हीमोग्लोबिन किसमें पाया जाता है। परीक्षार्थियों में कई ने उल्टे सीधे उत्तर लिखे। एक ने लिखा, हिमालय में मिलता है। एक का उत्तर था, पाकिस्तान में पाया जाता है। परीक्षक कॉपियां जांचते समय ऐसे उत्तर आने पर हंसी नहीं रोक पा रहे है।
बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के चौथे दिन भी उप प्रधान परीक्षकों (डीएचई) और परीक्षकों की उपस्थिति बहुत कम रही। पांच में से तीन मूल्यांकन केंद्रों पर 50 फीसदी परीक्षकों ने भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। मूल्यांकन कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं आ पा रही है। 15 दिन के अंदर मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाना संभव नहीं है। वेतन काटने और रोके जाने के आदेश का भी शिक्षकों पर असर नहीं दिख रहा है।