भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ आज मंगलवार को सिकंदरा स्थित अकबर टूम में हो गया। इस दौरान चित्रकला और छायाचित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्व धरोहर सप्ताह 25 नवंबर तक चलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
विश्व धरोहर सप्ताह का फीता काटकर शुभारंभ करते मंडलायुक्त अनिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ सिकन्दरा स्थित अकबर टॉम में कमिश्नर अनिल कुमार ने फीटा काटकर किया। इस दौरान बच्चों को जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। आज ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहा।
विज्ञापन
3 of 7
सिकंदरा स्मारक पर प्रदर्शनी में विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्मारक पर विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ के बाद यहां छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंचे। यहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी।
गौरतलब है कि आगरा में एक नहीं बल्कि तीन-तीन विश्वदाय स्मारक हैं। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी। मंगलवार से अगले सात दिन स्मारकों के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अभियान चलेगा। मंगलवार को यहां बच्चों ने चित्रकला बनाई और सभी साफ-सफाई व धरोहर को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
5 of 7
tajmahal
- फोटो : social media
शहर में हर रोज हजारों पर्यटक ऐतिहासिक स्मारकों के दीदार के लिए आते हैं। मगर, वह चुनिंदा स्मारकों का ही दीदार कर पाते हैं। ताले में कैद होने के कारण शीश महल जैसे खूबसूरत स्मारक देख ही नहीं पाते। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
6 of 7
शीश महल के दरवाजे पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
आगरा ऐतिहासिक नगरी है। यहां एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन पर्यटक इनमें से कुछ ही स्मारक देख पाते हैं। आगरा किले में स्थित शीश महल, शिवाजी जेल, मुसम्मन बुर्ज, मोती मस्जिद, मीना बाजार, सलीम गढ़ का किला आदि पर एएसआई का ताला लगा हुआ है।
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क रहा। स्मारकों की टिकट खिड़कियां बंद रहीं। मगर, ऑनलाइन टिकट की प्रक्रिया बंद नहीं थी। इसलिए कुछ पर्यटकों ने निशुल्क प्रवेश की जानकारी के अभाव में ऑनलाइन टिकट ले लिए थे। वह ताजमहल पर इन्हीं टिकटों को लेकर पहुंचे।