टी- 20 वर्ल्ड में शानदार प्रदर्शन के बाद उपविजेता रही महिला क्रिकेट टीम की फिरकी गेंदबाज पूनम यादव का कहना है कि फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार खेल खेला, लेकिन उसे स्थानीय परिस्थितियों का फायदा भी मिला। होली पर घर लौटी पूनम यादव ने कहा कि एक फाइनल मैच को छोड़ दें तो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा। सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया। पढ़िए महिला क्रिकेटरों से साक्षात्कार के अंश...
विज्ञापन
2 of 6
पूनम यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम यादव ने बताया कि खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं, इसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी के दम पर कोई खिलाड़ी टीम में नहीं टिक सकता है। अच्छी फील्डिंग भी उतनी ही जरूरी हो गई है जितनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी है। कैच से ही मैच जीते जाते हैं। यह मंत्र सबने सीख लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
क्रिकेटर पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि टी-20 वर्ल्ड कप में 10 खिलाड़ियों को आउट कर सबसे ज्यादा विकेट लेने के भारतीय रिकार्ड को उन्होंने तोड़ दिया। 2010 में वेस्टइंडीज में हुए टी-20 विश्व कप में गेंदबाज डी डेविड ने नौ विकेट लिए थे। पूनम ने कहा कि क्रिकेट में तेजी से बदलाव हो रहा है। खिलाड़ियों को भी इसी के अनुसार ढलना जरूरी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इसे अच्छी तरह समझ गए हैं। हमारी टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
4 of 6
दीप्ति शर्मा
- फोटो : icc
हमेशा यादगार रहेगी फाइनल में 33 रनों की पारी: दीप्ति
महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा का कहना है कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली 33 रनों की पारी उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्हें निराशा है कि टीम जीत नहीं पाई लेकिन तसल्ली इस बात की है कि टीम ने फाइनल से पहले शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
दीप्ति शर्मा
- फोटो : icc
दीप्ति शर्मा का कहना है कि फाइनल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। दो विकेट भी लिए। इससे मनोबल बढ़ा है। टीम फाइनल नहीं जीत पाई, इसका मलाल है लेकिन हम आगे देख रही हैं। दीप्तिा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बैथ मूनी के खेल से वह प्रभावित हुई हैं। मूनी की टाइमिंग गजब की है। साथ ही वह पहले किसी भी गेंदबाज को अच्छी तरह से पढ़ती हैं।
इसके बाद ही शॉट का चयन करती हैं। इससे दबाव गेंदबाजों पर रहता है। उन्हें आउट करने के लिए प्रयोग करने पड़ते हैं। दीप्ती का कहना है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य उज्ज्वल है। हमारे जज्बे की सबने प्रशंसा की है। टीम किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।