फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टी-20 विश्व कप: पहले मैच की जीत में 'हीरो' बनीं आगरा की पूनम, दीप्ति ने भी दिखाया दम

Sat, 22 Feb 2020 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव, दीप्ति शर्मा
महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में ताजनगरी की दो बेटियां भारत की जीत में हीरो रहीं। लेग स्पिनर पूनम यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, तो वहीं दीप्ति शर्मा ने बल्ले का दम दिखाते हुए नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया और टी-20 विश्व कप में विजयी शुरुआत की है। शानदार प्रदर्शन से पूनम यादव प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। पूनम और दीप्ति के शानदार प्रदर्शन से आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 133 रन का लक्ष्य रखा। इसमें दीप्ति शर्मा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली। जवाब में कंगारू टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। भारत की तरफ से पूनम यादव ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। पूनम इस मैच में हैट्रिक लेने से चूक गईं।

4 of 5
पूनम यादव की मां मुन्नी देवी - फोटो : ANI
पूनम यादव की मां मुन्नी देवी ने कहा कि वो भारत की जीत पर बहुत खुश और गौरवान्वित हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने थोड़ी कठिनाई के साथ शुरुआत की, लेकिन अंत तक खेल को अच्छी तरह से खेला। जिसकी बदौलत पहले ही मैच में जीत दर्ज की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता-पिता के साथ पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
पूनम यादव का जन्म आगरा में हुआ था। उनके पिता रघुवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त और उनकी मां मुन्नी देवी गृहणी हैं। पूनम ने अपनी माता-पिता की प्रेरणा से क्रिकेट जगत में नाम रौशन किया है। खेल दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। पूनम अर्जुन अवार्ड पाने वाली देश की 54वीं क्रिकेटर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें