फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मुंह से मासूम बेटे को बचाया, मां ने गंवाई जान, हादसा देख कांप गया लोगों का कलेजा

Sat, 25 Jan 2020 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महिला और उसका मासूम बेटा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कस्बा बाह में हाईवे स्थित चौराहे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसे देख लोगों का कलेजा कांप गया। यहां एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी गोद में डेढ़ साल का बेटा था। वो देवर के साथ बाइक पर घर जा रही थी। बाइक फिसलने से तीनों गिर गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इसी ट्रक से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल बाइक से गिरते ही पीछे से ट्रक आ गया, उसकी चपेट में आने से पहले महिला ने बेटे को राहगीरों की तरफ उछाल दिया, जिससे उसकी जान बच गई। मगर, महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खजुआपुरा गांव निवासी अजयनाथ किसान हैं। उनकी पत्नी उर्मिला देवी (27) छह माह की गर्भवती थी। शुक्रवार दोपहर को वो देवर नर के साथ दवा लेने बाह आई थीं। दोपहर तकरीबन 3:15 बजे बाइक से घर जा रहे थे। बाह चौराहे पर भीड़भाड़ थी। नरेंद्र ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसल गई। 

4 of 5
परिजन की गोद में मासूम - फोटो : अमर उजाला
उर्मिला और नरेंद्र सड़क पर गिर गए। उर्मिला की गोद में डेढ़ साल का बेटा आयुष भी था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उस समय पीछे से ट्रक आ रहा था। ट्रक आता देखकर उर्मिला ने अपने बेटे को राहगीरों की तरफ फेंक दिया। एक राहगीर ने बच्चे को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
उर्मिला ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र ट्रक की चपेट में आने से बच गया। हादसे के बाद जाम लग गया। लोगों ने ट्रक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें