फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पूनम हत्याकांड: देवर से जान बचाने के लिए गली में 100 मीटर तक दौड़ी भाभी, बताया खौफनाक मंजर

Sun, 27 Nov 2022 01:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतका पूनम का फाइल फोटो, घायल नीलू - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा में बहन-भाई के बीच संपत्ति का विवाद जान ले लेगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। दुकान पर ताला डालने के बाद निक्कू चौधरी पर खून सवार हो गया था। वह ताबड़तोड़ फायर करने लगा। पहले बहन पूनम पर गोलियां चलाईं। बाद में भाभी नीलू पर। नीलू जान बचाने के लिए घर से बाजार की तरफ भागीं, तब खून से लथपथ थीं। गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में दहशत फैल गई। बाजार में धड़ाधड़ शटर गिरने लगे। 30 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा। इसी बीच मौका पाकर निक्कू भाग गया।

भोगीपुरा में मुख्य मार्ग से 100 मीटर गली के अंदर घर में निक्कू और उसकी बहन पूनम रह रहे थे। घायल नीलू ने पुलिस को बताया कि पति रूपेश की मई 2006 में हत्या के बाद बुलंदशहर स्थित सलेमपुर में रह रही हैं। वहां बेटा आर्यन पढ़ाई कर रहा है। खुद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह एक शादी में आई हुई थीं। रिश्तेदार के घर में रुकी थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
घायल नीलू चौधरी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह करीब 10 बजे जोगीपाड़ा में ससुराल पहुंची। निक्कू चौधरी से खर्च की रकम मांगने को लेकर विवाद हो गया। वह अभद्रता करने लगा था। यह देखकर उन्होंने दुकान पर ताला डाल दिया। उधर, पूनम भी साथ आ गई। यह देखकर निक्कू हथियार लेकर आया। उसने दोनों को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर खड़ी महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नीलू ने कहा कि वह अगर, गली से निकलकर नहीं भागती तो बच नहीं पाती। उनके हाथ से खून निकल रहा था। यह देखकर बाजार में भी दहशत फैल गई। घर से निकलने पर ही दुकानें बनीं हैं। दुकानदार बाहर निकल आए। भीड़ जुटने पर निक्कू गोली नहीं चला सका। इससे उनकी जान बच गई। इस दौरान पूरी गैलरी में उनका खून बिखर गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, तब तक निक्कू भाग चुका था।

4 of 5
घायल नीलू चौधरी - फोटो : अमर उजाला
नीलू ने पुलिस को बताया कि निक्कू से करीब 11 महीने से विवाद चल रहा था। उससे संपत्ति में हिस्सा मांग रहे थे। मगर, वो तैयार नहीं था। इस वजह से नीलू के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। उसने पूनम को भी खर्चा देना बंद कर दिया था। उसके बार-बार कहने पर भी तैयार नहीं हुआ। दोनों से रंजिश मान रहा था। पूनम कास्मेटिक सामान की दुकान चलाती थी। इसमें एक युवक को पार्टनर बना रखा था। इससे भी निक्कू जलन मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजन ने बताया कि निक्कू की पत्नी प्रीति दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद परिचित के साथ सुबह मां पीतांबरा के दर्शन करने चली गई थीं। हत्या के बाद निक्कू फरार हो गया। उसके दोनों बच्चे स्कूल में ही रह गए। फोन आने पर निक्कू की बुआ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने निर्मला से दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर आने की कहा। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया। मां-बाप के नहीं होने की वजह से बच्चे परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें