सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद एक बार फिर मैनपुरी में उपचुनाव होने वाले हैं। काफी कशमकश के बाद सपा ने अपना प्रत्याशी डिंपल यादव को बनाया है। हालांकि पहले तेजप्रताप यादव से लेकर सपाई कुनबे के विभिन्न लोगों के नामों की चर्चा हो रही थी, लेकिन उपचुनाव के लिए एक बार फिर अखिलेश ने डिंपल पर दांव लगाया है। इससे पहले फिरोजाबाद में और कन्नौज में हुए उपचुनाव में भी डिंपल यादव को ही टिकट दिया था।
उपचुनाव के लिए डिंपल की टिकट पक्की होते ही अब लोगों में उत्सुकता है कि क्या यह चुनाव कोई नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। क्योंकि मैनपुरी में इससे पूर्व भी कई बार महिला प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन कोई भी प्रत्याशी संसद तक नहीं पहुंच सकी। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला है।