फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जिंदा जली कस्टम अधिकारी की मां: बेड पर सोती रह गईं राधारानी, सामने आईं खौफनाक तस्वीरें

Tue, 14 Feb 2023 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जिंदा जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
आगरा के भावना एस्टेट स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में कृष्ण दत्त गौतम के घर में लगी आग से उनकी पत्नी राजरानी की जलकर मौत हो गई। वह बेड पर पड़ी मिलीं। वह सोती रह गई थीं। उन्हें बचने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद लोगों के मन कई सवाल भी खड़े हो गए। राजारानी सुबह से घर से बाहर क्यों नहीं आई थीं, शॉर्ट-सर्किट की वजह क्या थी, सर्दी की वजह से एसी बंद रहता था। आखिर एसी तक आग कैसे पहुंची। पुलिस इन सब बिंदुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।

कृष्ण दत्त गौतम ने बताया कि खेती देखने के लिए रोजाना गांव जाना पड़ता है। राजारानी बीमार रहती थीं। वह डिप्रेशन का शिकार थीं। उनका इलाज चल रहा था। दवा खाने के बाद सो जाती थीं। इसके बाद शाम को घर से बाहर आती थीं। टहलने भी जाती थीं। पत्नी के अकेला रहने की वजह से उन्होंने गांव में ही दो कमरे का मकान बनाने के बारे में सोचा था। कुछ दिन से मकान बनवाने काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
इसी बेड पर मिली राजरानी गौतम की लाश - फोटो : अमर उजाला
पत्नी राजरानी कुछ दिन गांव में रहकर रविवार को ही आई थीं। वो सोमवार सुबह चले गए थे। पत्नी को 10 हजार रुपये देकर गए थे। यह अलमारी में जैकेट में रखे थे। आग अलमारी तक पहुंच गई थी। मगर, जैकेट में रखे नोट बच गए।
विज्ञापन

3 of 5
पति कृष्णदत्त गौतम के साथ राजरानी गौतम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका है कि राजारानी दवा लेने के बाद बेड पर सो गई होंगी। इसी बीच शार्ट-सर्किट से आग लग गई। घर में धुआं भर गया होगा। इसकी वजह से वह सोती रह गईं। एसी के प्लग तक आग पहुंची। इससे बेड ने आग पकड़ ली होगी। एसी फर्श पर जलकर गिर गया। अलमारी और कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। बेड में आग लगने की वजह से राजरानी भी जल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

4 of 5
सूचना पर पुलिस व दमकल टीम पहुंच गई - फोटो : अमर उजाला

दर्द : आखिरी बार मां से बात नहीं कर पाई

बेटी अनुपमा रोये जा रही थीं। वो एक ही बात बोल रही थीं कि वो आखिरी बार मां से बात नहीं कर पाईं। उनका तो घर ही छूट गया। बेटी को रोता देखकर पिता और रिश्तेदारों ने संभाला। कृष्ण दत्त गौतम ने बताया कि बेटे बाहर नौकरी करते हैं। बटी की शादी हो चुकी है। पत्नी ही उनका सहारा थीं। वो भी चली गईं। अब वो किसके सहारे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दो बार घर आई थी नौकरानी

नौकरानी सीमा दो बार कृष्ण दत्त के घर आई थीं। सुबह दस बजे काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने समझा कि मालिकन पूजा-पाठ कर रही होंगी। इस पर वो वापस चली गईं। शाम को सवा पांच बजे फिर से आईं। तब भी ऐसा ही हुआ। कोई जवाब नहीं मिलने पर वो कोठी के सामने रहने वाली नीरू के पास पहुंची। बताया कि मालकिन दरवाजा नहीं खोल रही हैं। पड़ोसी ने बेटी को बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें