देहात में शराब के ठेके खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ टूट पड़ी। किरावली में एक किमी लंबी लाइन लग गई। आंवलखेड़ा के पास गढ़ी मद्दे में हंगामा होते देख पुलिस ने ठेका बंद करा दिया। हर जगह लोग सटकर खड़े हुए थे। सामाजिक दूरी तार-तार हो रही थी। संक्रमण का खतरा जिले में पहले से बढ़ा हुआ है। मंगलवार को जो नजारा था वही बुधवार को भी देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 6
किरावली में ठेका खुलने के बाद पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
किरावली: ठेका खुलने का शोर मचा और लग लग गई लाइन
कस्बे में शोर मचा कि ठेके खुलने वाले हैं। बाईपास रोड पर ठेका है। उधर ही लोग चल दिए। देखते ही देखते ही एक किमी. लंबी लाइन लग गई। सीओ वीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। लोग ठेका खुलवाने के लिए हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। ठेका नहीं खुला।
विज्ञापन
3 of 6
आंवलखेड़ा के पास गांव गढ़ी मद्दे पर स्थित शराब का ठेके पर लोग
- फोटो : अमर उजाला
गढ़ी मद्दे : पुलिस से नहीं संभली भीड़ तो बंद करा दिया ठेका
आंवलखेड़ा के पास गांव गढ़ी मद्दे पर स्थित शराब का ठेके पर लोग जमा हो गए। ज्यादातर लोग पैदल ही आए थे, कहीं वाहन चेकिंग में न फंस जाएं। इन लोगों ने सुबह 11 बजे से तीन घंटे तक इंतजार किया। तब जाकर ठेका खुला। करीब 200 लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब एक घंटे तक यहां शराब की बिक्री की गई। पर, लगातार भीड़ बढ़ती देख पुलिसवाले भी परेशान हो उठे। सामाजिक दूरी छिन्न-भिन्न होने पर उन्होंने दुकान बंद करा दी।
खेरागढ़ : ठेका खुलते ही उमड़ पड़ी भीड़
कस्बा में शराब की दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी किसी को ख्याल नहीं रहा। यहां पुलिस तैनात रही। यहां भी लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
5 of 6
पिनाहट में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट, बाह खुली दुकानें, लगी भीड़
पिनाहट में बुधवार को देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें खुली। लोग यहां शराब लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े दिखे। मंगलवार को यहां दुकानें बंद थीं। बता दें कि बाह में देशी शराब की 41, अंग्रेजी शराब की 17, बीयर की 15 दुकानें है। दो भांग के ठेके भी है। बाह के फरैरा और जरार में देशी शराब की दुकानें बिना सीसीटीवी कैमरे के ही खुलीं। आबकारी इंस्पेक्टर हर्ष यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे वाली दुकानें ही खोली गई है।
जहां भीड़ जुटेगी, वहां ठेका नहीं खुलेगा : डीएम
डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि जिस ठेके पर भीड़ जुटेगी, उसे नहीं खोला जाएगा। ठेका खोलने की शर्तें हैं, उनका हर हाल में पालन कराया जाएगा। सामाजिक दूरी का पालन होना चाहिए। बल्लियां लगी हों। लोग घेरों में खड़े हों। ठेके के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हों।