फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जूता फैक्टरी में फंसी थी सिवेट कैट, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू, देखें तस्वीरें

Thu, 05 May 2022 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सिवेट कैट का रेस्क्यू - फोटो : Wildlife SOS
आगरा के सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी के कॉन्सेप्ट कन्सीवर्स एंड एक्ज़ीक्यूटर्स के सोल कटिंग रूम में एक एशियन पाम सिवेट मिला। कर्मचारी जूता फैक्टरी के अंदर एक असामान्य जानवर को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। जानवर के नज़दीक जाने पर उन्होंने पाया कि वह जानवर एक सिवेट कैट है, जो की फैक्टरी के सोल कटिंग रूम में थी। जानवर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रोडक्शन मैनेजर ने वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस को हेल्पलाइन पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वन्यजीव संरक्षण संस्था से तीन सदस्यीय रेस्क्यू टीम को तुरंत स्थान पर भेजा गया। एक घंटे की खोजबीन के बाद, उन्हें रैक के नीचे सिवेट कैट दिखाई दी। अत्यधिक सावधानी बरतते हुए उन्होंने रैक को हटाया और सिवेट को एक सुरक्षित परिवहन पिंजरे में स्थानांतरित कर दिया। टीम ने बताया कि बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण सिवेट कैट थकी हुई और डीहाईड्रेटेड थी। आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
सिवेट कैट - फोटो : wildlife sos
फैक्टरी के प्रोडक्शन मैनेजर, जितेंद्र चौहान ने बताया कि 'सोल कटिंग स्टोर रूम के अंदर एक अजीब सा दिखने वाला जानवर मिला। यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत दरवाजा बंद कर दिया कि यह उत्पादन क्षेत्र में प्रवेश न करे और मदद के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस से संपर्क साधा। वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम तुरंत पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिवेट कैट को सुरक्षित बचा लिया।' उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को तुरंत प्रतिक्रिया के लिए आभारी व्यक्त किया।
विज्ञापन

3 of 5
सिवेट कैट का रेस्क्यू - फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एमवी ने कहा कि 'सिवेट कैट अक्सर सिकंदरा और उसके आसपास के छेत्र में देखी जाती हैं। तापमान में वृद्धि के कारण, जानवर अक्सर ठंडे स्थानों जैसे ढकी हुई इमारतों में शरण लेते हैं। सिवेट कैट गंभीर रूप से डीहाईड्रेटेड और थकी हुई थी। ठीक होने के बाद, हमने उसे वापस जंगल में छोड़ दिया।

4 of 5
सिवेट कैट - फोटो : अमर उजाला
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि वाइल्डलाइफ एसओएस को अक्सर सिवेट कैट से संबंधित कॉल आते हैं और हमें यह देखकर खुशी होती है कि शहर में लोग उनकी उपस्थिति के प्रति अधिक संवेदनशील हो रहे हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि हमारे वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों का समर्थन करते रहें और ऐसी किसी भी घटना की तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिवेट कैट को जंगल में छोड़ा गया - फोटो : Wildlife SOS
एशियन पाम सिवेट, जिसे टोडी कैट भी कहा जाता है। एक लंबी नेवले जैसा दिखाई देने वाला जीव है, जो विभिन्न प्रकार के आवास और परिस्थिति में जीवित रहता है। यह दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया का मूल निवासी है और यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची II के तहत संरक्षित है। सिवेट कैट कृंतक आबादी (जैसे की चूहे) को नियंत्रित करके ईकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह प्रजाति बीजों के फैलाव में प्रमुख योगदान निभाती हैं क्योंकि वे अक्सर फल, जामुन और कॉफी बीन्स खाते हैं और उनके बीज गिरा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें