फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा संग इश्क लड़ा रही थी महिला, पत्नी ने ऐसे उतारा प्यार का भूत; पति भी हो गया शर्म से पानी-पानी

Mon, 01 Jun 2026 08:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ देख लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो राहगीरों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बीच सड़क पर उतारा प्यार का भूत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद क्या था। पत्नी इस कदर भड़क गई कि उसने किसी को नहीं देखा। वो पति की प्रेमिका पर टूट पड़ी। बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान प्रेमिका ने भी अपने बचाव में हाथापाई की। इस दौरान महिला के कपड़े तक फट गए, लेकिन उसका गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। यहां से गुजर रहे लोगों ने ये दृश्य देखा, तो वो भी तमाशा देखने के लिए खड़े हो गए। पत्नी और प्रेमिका की लड़ाई के बीच पति के पसीने छूट गए। वहीं इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के टीडीआई माल के पीछे का है। बताया जा रहा है कि यहां एक विवाहिता ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। वो इस कदर भड़क गई कि उसने पहले तो पति को खरी खोटी सुनाना शुरू कीं। इसके बाद वो पति की प्रेमिका पर झपट पड़ी। उसने प्रेमिका के साथ हाथापाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान पत्नी ने प्रेमिका की स्कूटी को सड़क पर पटक दिया। फिर क्या था दोनों में मारपीट होने लगी। एक दूसरे को दोनों ही महिलाएं भद्दी-भद्दी गालियां देती नजर आईं। बीच सड़क पर दोनों में इस कदर मारपीट हुई कि लोगों की भीड़ जुट गई। 

4 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट के दौरान एक महिला के कपड़े तक फट गए। वहीं वायरल वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि किस तरह प्रेमिका ने खुद के बचाव के लिए सड़क से ईंट उठा ली। हालांकि इस दौरान पति ने बमुश्किल दोनों को अलग कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और प्रेमिका के बीच हो रही हाथापाई का राहगीर वीडियो बनाने में जुटे हुए थे, तो वहीं पति किसी भी तरह मामला शांत कराने के प्रयास में जुट गया। हालांकि लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें