फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन: एक बार फिर ठहरी जिंदगी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें ब्रज का हाल

Sun, 18 Apr 2021 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
विज्ञापन
1 of 9
साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाउन लागू है। इससे एक बार फिर जिंदगी ठहर गई है। आगरा और मथुरा में पुलिस को साप्ताहिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सब्जीवाले भी कॉलोनियों में नहीं आए। मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों के पट बंद हैं। नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन अभियान में जुटी हुई हैं।  
विज्ञापन

2 of 9
आगरा: पिनाहट कस्बा में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा में साप्ताहिक लॉकडाउन में सख्ती का असर शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक है। गांव-कस्बों में सभी बाजार बंद हैं। पिनाहट में पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह बाहर निकले लोगों को चेतावनी देकर लौटाया। फतेहपुर सीकरी में पुलिस सख्ती बरत रही है। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रमुख बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। 
विज्ञापन

3 of 9
मोती गंज में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बात करें शहर की तो यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण तालाबंदी है। सभी बाजार बंद हैं। रविवार को कॉलोनियों में सब्जीवाले भी नहीं आए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात है। लोगों से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर ही रहें। नियमानुसार मेडिकल स्टोर खुले हैं, दूध की आपूर्ति भी सुचारू है। 

4 of 9
वृंदावन की सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाली ब्रज की गलियां साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण सुनसान हैं। मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों के पट बंद हैं। हालांकि मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा यथावत है। बाहरी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। रविवार सुबह कुछ श्रद्धालु द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। इन्हें लॉकडाउन का हवाला देकर वापस कर दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
वृंदावन: रमण रेती मार्ग पर सैनिटाइजेशन कार्य में जुटे नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया है। वृंदावन के रमण रेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी मंदिर और आसपास के स्थलों को सैनिटाइज किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 9
श्री द्वारकाधीश मंदिर के द्वार को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए द्वारिकाधीश और प्राचीन केशवदेव मंदिर के पट 25 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान मंदिर में बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि सभी मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा पूर्व की भांति चलती रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 9
मथुरा: छटीकरा रोड पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि साप्ताहिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी नियमों का उल्लंघन करे, कार्रवाई की जाए।

8 of 9
यमुना के केसी घाट पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के केसी घाट पर सन्नाटा है। आज यमुना छठ है। इस अवसर पर यमुना महारानी की पूजा अर्चना करने वालों श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होती थी। लेकिन साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते घाट और उसके आसपास का इलाका एकदम सुनसान है। 
विज्ञापन

9 of 9
वृंदावन के प्रेम मंदिर का द्वार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। शनिवार रात आठ बजे से नाइट कर्फ्यू के साथ ही लॉकडाउन शुरू हो गया, जो सोमवार सुबह सात बजे 35 घंटे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें