कासगंज के पटियाली में शादी का कार्ड देने के बहाने तीन हथियारबंद बदमाश फौजी के घर में घुस गए, लेकिन बहू की बहादुरी से वे घर के अंदर ही फंस गए। करीब दो घंटे चले पुलिस ऑपरेशन और मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए, जिनमें दो के पैर में गोली लगी।
कासगंज के पटियाली में तीन हथियारबंद बदमाश शुक्रवार को दिनदहाड़े जिलानी गेस्ट हाउस के पास स्थित एक फौजी के मकान में घुस गए और दंपती व मासूम बेटे को बंधक बनाने की कोशिश की। हिम्मत दिखाते हुए परिवार बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों के चंगुल से बचकर बाहर निकले परिवार ने घर का दरवाजा बंद कर दिया जिससे बदमाश अंदर कैद हो गए।
सूचना पर चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और मकान को घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसके हाथ-पैर टूट गए। अन्य दोनों बदमाशों को पुलिस ने सीढ़ी के जरिये घर में घुसकर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश अभिषेक (19) निवासी गांव नरथर थाना पटियाली और विकास (20) निवासी रेलवे कॉलोनी थाना गंजडुंडवारा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, छत से छलांग लगाने वाले बदमाश की पहचान शौर्य प्रताप निवासी गांव बरीबगवास थाना सिकंदरपुर वैश्य के रूप में हुई है। बदमाशों से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पटियाली में गंजडुंडवारा रोड पर मकान में बदमाशों के घुसे होने पर सीढ़ी के सहारे मकान में प्रवेश पुलि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पटियाली-गंजडुंडवारा रोड पर जिलानी गेस्ट हाउस के पास असम राइफल में तैनात फौजी राघवेंद्र सिंह यादव का मकान है। शुक्रवार शाम उनका बेटा राहुल यादव (30) और पोता आर्यन (10) घर में नीचे की मंजिल पर सो रहे थे। बहू टिंकी यादव (28) दूसरी मंजिल पर सब्जी काट रही थी। शाम करीब 4:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने उनके घर का गेट खटखटाया। राहुल ने जैसे ही दरवाजा खोला, एक बदमाश ने उसके चेहरे पर तमंचे की बट मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
3 of 13
घायल राहुल
- फोटो : अमर उजाला
राहुल को घायल कर तीनों बदमाश घर में घुस गए। उसकी आवाज सुनकर पत्नी और बेटा भागकर गेट पर पहुंचे तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। टिंकी शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। मकान में शोर-शराबा होने पर पास में बकरी चरा रहे लोग मौके पर पहुंच गए। मकान के बाहर लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश हड़बड़ा गए। बदमाश परिवार को गोली मारने की धमकी देते हुए दूसरी मंजिल पर चले गए। इस दौरान हिम्मत जुटाकर टिंकी घायल पति और बच्चे के साथ गेट से बाहर निकल आईं और बाहर से कुंडी लगा दी। इससे बदमाश अंदर फंस गए।
4 of 13
फौजी की बहू टिंकी यादव अपने बेटे के साथ
- फोटो : अमर उजाला
दंपती ने बाहर निकलकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के चारों ओर घेराबंदी शुरू की तो एक बदमाश ने छत से छलांग लगा दी और घायल हो गया जबकि दो बदमाश घर में छिप गए। बदमाशों के पास असलहे थे इसलिए पुलिस ने भीड़ को मकान से करीब 100 मीटर दूर भेज दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस घर को चारों ओर से घेरे रही।
विज्ञापन
5 of 13
पुलिस ने घेर लिया मकान
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सहावर दुर्गेश मिश्र के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने बदमाशों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम सवा सात बजे पुलिस ने रोड पर ट्रैफिक रोक दिया, फिर सीढ़ी लगाकर पुलिस मकान की ऊपरी मंजिल में दाखिल हुई। शाम करीब 7:27 बजे मकान के अंदर से जैसे ही पहले राउंड फायर की आवाज आई, रोड पर भगदड़ मच गई। पुलिस टीम और बदमाशों के बीच करीब चार राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस 7:40 बजे उन्हें गिरफ्तार करके घर से बाहर लाई, फिर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने रोड पर ट्रैफिक को दोबारा चालू करा दिया।
विज्ञापन
6 of 13
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कासगंज ओपी सिंह ने कहा कि गंजडुंडवारा रोड पर स्थित मकान में तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए थे। दो बदमाशाें के घर में फंसे होने की सूचना पर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीसरा बदमाश बचने के लिए छत से कूदकर घायल हो गया था। उसे भी गिरफ्तार करके अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
7 of 13
घटनास्थल पर पड़े हथियार और मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ रेंज डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। छत से कूदते समय एक बदमाश घायल हुआ। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनको अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर थाना पटियाली में केस दर्ज किया गया है। बदमाशों का आपराधिक विवरण खंगाला जा रहा है। कासगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।
8 of 13
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के इलाकों से पहुंच गए लोग, लग गया जाम
जिलानी गेस्ट हाउस के पास एक मकान में बदमाशों के घुसने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पहले गांव के लोग मौके पर पहुंचे, फिर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई।मौके पर सबसे पहले पहुंची पटियाली पुलिस ने गंजडुंडवारा-पटियाली मार्ग पर यातायात रोक दिया। पुलिस को डर था कि कहीं बदमाश फायरिंग न कर दें। जैसे-जैसे पुलिस बल की संख्या मौके पर बढ़ी, वैसे ही सड़क पर रुका यातायात सुचारु होने लगा। ट्रैफिक में फंसे लोग तो निकलने लगे लेकिन भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।
9 of 13
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस बार-बार लोगों को सड़क से पीछे कर रही थी। मकान के आसपास के 100 मीटर के एरिया की पुलिस ने पूरी नाकाबंदी कर दी। बार-बार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही थी, क्योंकि यह मुठभेड़ लोगों के लिए कौतूहल बनी हुई थी, क्योंकि इस इलाके में पहली बार इस तरह का घटनाक्रम सामने आया था।फायर की आवाज सुनते ही पीछे हटे लोगपटियाली। मौके पर जमा लोगों की भीड़ पीछे हटने का नाम नहीं ले रही थी। जैसे ही पहले फायर की आवाज लोगों ने सुनी तो वे पीछे हटने लगे। इसके बाद लगातार एक के बाद एक फायर की आवाज आई तो लोग काफी पीछे हट गए। लोगों में इस बात का डर था कि कहीं गोली भीड़ की तरफ न आ जाए।
10 of 13
इसी मकान में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे दहशत, सीढ़ी लगाकर घर में घुसी पुलिस
पटियाली-गंजडुंडवारा मार्ग पर जिलानी गेस्ट हाउस के पास लूट के इरादे से एक घर में तीन हथियारबंद बदमाशों के घुसने और साहस दिखाते हुए बदमाशों को घर के अंदर बंद कर गृहस्वामी के परिवार समेत बाहर निकलने के बाद शुक्रवार शाम पूरा इलाका छावनी में बदल गया। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दी और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी।शाम करीब 4:45 बजे एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर तत्काल आसपास के थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। इस बीच एक बदमाश तीन मंजिला भवन से नीचे कूद गया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दो बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास करती रही। बार-बार बदमाशों से सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन पुलिस की अपील का बदमाशों पर कोई असर नहीं हुआ और वे मकान में बैठे रहे।
11 of 13
घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे समय बीत रहा था पुलिस की और टीमें लगातार मौके पर पहुंच रही थीं। एसपी ओपी सिंह भी पटियाली रवाना हो गए। सीओ सहावर दुर्गेश मिश्रा सूचना के बाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस सामने से घर में प्रवेश नहीं कर पा रही थी। वहीं, मकान के तीन मंजिला होने से ऊंचाई अधिक थी। भवन के पास कोई दूसरा मकान भी नहीं था। ऐसी स्थिति में बाहर से अंदर की स्थिति का अनुमान नहीं लग पा रहा था। देर शाम 7:15 बजे पुलिस ने ट्रैफिक रोककर सीढ़ी के सहारे छत से घर में प्रवेश किया।
12 of 13
घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच बदमाशों ने एक के बाद एक चार फायर किए। फायरिंग होते ही पुलिस और चौकन्नी हो गई। पुलिस साहस दिखाते हुए घर में घुस गई और 15 मिनट में पुलिस की फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और उनके हथियार कब्जे में ले लिए। बदमाश तमंचों से लैस थे।इसके बाद पुलिस की टीमें घायल बदमाशों को लेकर घर के अंदर से बाहर निकलीं।
मुठभेड़ के दौरान थम गए लोगों के कदम
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि दिनदहाड़े होने वाली यह वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। ऑपरेशन सफल होने पर एसपी ओपी सिंह ने पुलिस की टीमों की पीठ भी थपथपाई। बदमाशों से पूछताछ कर उन्हें उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय भेजा गया। इस दौरान तीन घंटे तक इलाके में दहशत का आलम रहा।