फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: ताजनगरी में 7.2 मिमी हुई बारिश, पांच डिग्री लुढ़का पारा, गलन भरी सर्दी से ठिठुरे पर्यटक

Sat, 08 Jan 2022 07:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तीन दिन से छाए बादल शनिवार को भी बरसे। शनिवार अलसुबह से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जो सुबह पूर्वाह्न 11 बजे तक होती रही। रात से सुबह तक कुल 7.2 मिमी बारिश हुई, जिस वजह से दिन में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। तापमान में आई गिरावट के कारण पूरे दिन ठिठुरन और गलन भरी सर्दी बनी रही। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन फिर बादल छा गए। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के आसार आज भी बने रहेंगे। सोमवार से घना कोहरा छाया रह सकता है। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। शनिवार सुबह से दोपहर तक 7.2 मिमी बारिश हुई, जबकि तीन दिनों में कुल 14 मिमी बारिश हो चुकी है। यह बीते दो सालों से ज्यादा है। 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में छाता लेकर जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और बूंदाबांदी होती रही है, लेकिन इस बार यह ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को भी बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में पारा सामान्य से नीचे ही रहेगा, जबकि रात में पारा सामान्य से ज्यादा रह सकता है। सोमवार और मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार से जारी बारिश के कारण शनिवार को आगरा की हवा में काफी सुधार आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 64 दर्ज किया गया जो अच्छी गुणवत्ता की मानी जाती है। प्रदेश में वृंदावन की हवा सबसे बेहतर रही, जहां एक्यूआई 48 रहा। 

4 of 5
मेहताब बाग से ताजमहल देखते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद क्रमश: प्रदेश के तीन सबसे स्वच्छ हवा वाले शहर रिकार्ड किए गए, जबकि एक माह पहले भारी धूल और प्रदूषण के कारण यही तीनों शहर देश के सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हो चुके हैं। तीन दिन की बारिश के कारण तीनों शहरों में धूल कण बेहद कम हैं, जिसका असर एयर क्वालिटी इंडेक्स में नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन में हवा रही सबसे स्वच्छ - फोटो : अमर उजाला
इन शहरों की हवा सबसे स्वच्छ
शहर         - एक्यूआई
वृंदावन      -  48
आगरा    -    64
फिरोजाबाद  -  71
बुलंद शहर   - 77
बागपत    -   80
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें