फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी पर मौसम मेहरबान, बारिश ने दिलाई तपती गर्मी से राहत

Fri, 29 May 2020 10:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के दौरान छतरी के साथ निकलीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मौसम मेहरबान है। गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर और शाम को दो बार बूंदाबांदी हुई। वहीं शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हुई। नौतपा की गर्मी से आगरावासियों को कुछ राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से 46 डिग्री के पार जाने वाला तापमान अब 40 डिग्री पर स्थिर है।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के दौरान छतरी के साथ निकली महिला - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आंधी और गरज चमक के साथ पड़ी फुहारों से दिन में पारा धड़ाम हो गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आने वाले दो दिनों में आंधी और बारिश का अनुमान है। शुकवार की सुबह बारिश के साथ हुई।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के दौरान भींगते स्कूटर सवार - फोटो : अमर उजाला
लू के थपड़ों से एक ओर जहां गुरुवार दोपहर राहत मिली वहीं शुक्रवार को भी तेजहवाओं में कुछ ठंडक का एहसास लोगों को हुआ। गुरुवार शाम को आई आंधी ने कई स्थानों के बैरीकेडिंग गिरा दिए। 

4 of 5
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दोपहर और शाम को दो बार बूंदाबांदी हुई। आंधी और गरज चमक के साथ पड़ी फुहारों से दिन में पारा धड़ाम हो गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। शाम को 34 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आई और शाम 4 बजे के बाद अंधेरा छाने लगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री पर रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को बादल छाने गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी आना सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें