मार्च की विदाई के दिन भी तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। बुधवार को आगरा प्रदेश का पांचवां गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन में पारा दो डिग्री लुढ़का, लेकिन गर्मी बरकरार रही। तेज धूप के कारण दोपहर में लोग छांव तलाशते नजर आए। ताजमहल समेत स्मारकों पर घूमने आए सैलानी आगरा की गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर गर्मी से बचने का उपाए करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
होली के बाद से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है, होली पर तेज गर्मी रही, जिससे लोग परेशान रहे, वहीं होली के अगले दिन तेज धूप भरी हवा चली। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी भी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। गर्म हवा के बीच ताजनगरी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा में आई आंधी से उड़ती धूल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
धूल भरी हवाओं के कारण ताजनगरी में लोग परेशान हैं। बुधवार को हवाओं की रफ्तार कम रही, लेकिन खोदाई वाली जगहों पर धूल के गुबार उठते रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को आगरा प्रदेश में छठवां प्रदूषित शहर रहा। बुधवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 254 दर्ज किया गया। सूबे में सबसे प्रदूषित शहर मेरठ रहा, जहां एक्यूआई 280 रहा। नोएडा, बागपत, मुरादाबाद, बुलंदशहर के बाद आगरा का नंबर रहा।
4 of 5
आगरा की सड़कों पर उड़ती धूल
- फोटो : अमर उजाला
जब तेज हवा चली तो धूल के गुबार उन क्षेत्रों में ज्यादा रहे जहां सीवर और पानी की पाइप लाइन के कारण खोदाई हो रही है। आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, अलबतिया रोड, अवधपुरी, बोदला, जगदीशपुरा, लोहामंडी, मारुति इस्टेट रोड, कमला नगर क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं ज्यादा परेशान करती रहीं।