बारिश की बूंदों ने गुरुवार सुबह ठंड को न्योता दिया तो शीत लहर चल पड़ी। आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक बादल छाए रहे। ढाई बजे सूरज की नींद खुली। लेकिन हल्की धूप शीत लहर से राहत नहीं दे पाई। अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
आगरा में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह छह बजे से आठ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इससे शहर से लेकर देहात तक सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिस वजह से बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
छाई रही धुंध
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दिनभर धूप नहीं निकली। दोपहर ढाई बजे कुछ देर के लिए धूप दिखी, लेकिन फिर बादल छा गए। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आर्द्रता 90 से 92 फीसदी के बीच बनी रही। सुबह दो घंटे तक बूंदाबांदी के दौरान 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
4 of 5
आगरा की सड़कों पर कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन तक कोहरे के लिए रहें तैयार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक सुबह कोहरा पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा समेत कई जिलों में धुंध और कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता प्रभावित रहेगी। रविवार तक तापमान में कमी आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक और दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक कम बना रहेगा।