आगरा में शनिवार की सुबह और रात में कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में पहले धूप खिली, लेकिन फिर सूरज की बादलों में लुकाछिपी बनी रही। सुबह गलन भरी सर्दी रही और शीतलहर परेशान करती रही। मौसम विभाग के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर मौसम फिर से बदलने वाला है। गणतंत्र दिवस पर कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी जो कम से कम तीन दिनों तक लोगों को परेशान करेगी। वहीं रविवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। दिन में सूरज बादलों में छिपा रहा।
विज्ञापन
2 of 6
गर्म कपड़ों से भी नहीं रुकी कंपकंपी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा, जबकि रात में पारा सामान्य है, लेकिन सुबह गलन भरी सर्दी रही और ठंडी हवा चलीं। शीतलहर के साथ सुबह कोहरा रहा। हाईवे और ताजमहल के पास कोहरा ज्यादा घना रहा, जबकि पुराने शहर में दृश्यता ठीक बनी रही।
विज्ञापन
3 of 6
रविवार की सुबह छाया रहा घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
260 रहा आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स
शहर के प्रदूषण में इस सप्ताह लगातार उतार चढ़ाव बना रहा। शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक आगरा का एक्यूआई 260 पर रहा, जबकि दो दिन पहले एक्यूआई 170 था और शुक्रवार को यह 327 हो गया। शनिवार को प्रदूषण स्तर में फिर से गिरावट दर्ज की गई।
4 of 6
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर उमड़े सैलानी
गणतंत्र दिवस से पहले शनिवार को ताजमहल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ आई। आम दिनों से दो गुना ज्यादा पर्यटकों ने ताजमहल में प्रवेश किया। ताजमहल के पूर्वी गेट पर फैसिलिटी सेंटर के बाहर सुरक्षा जांच के लिए पर्यटकों की लंबी कतार रही तो वहीं पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज पर प्रवेश के लिए पर्यटकों की कतार टिकट विंडो तक पहुंच गई। शनिवार को 13,635 टिकट ऑनलाइन बिके।
ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों पर भी सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। गणतंत्र दिवस तक ताजमहल पर सैलानियों की ऐसी ही भीड़ होने की उम्मीद है। एएसआई ने पर्यटकों से किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले ही टिकट बुक कराकर आने के लिए कहा है।