फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weater Update: दिवाली बाद ब्रज में बदला मौसम का मिजाज, आले गिरने से बढ़ गई ठंडक, तस्वीरें

Sun, 15 Nov 2020 07:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मौसम: ब्रज में बदला मौसम, कहीं गिरे ओले तो कहीं हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने रविवार को करवट बदली। दिन में बादल छाए और देर शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। ब्रज में कुछ स्थान पर ओले भी गिरे। मथुरा में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में बूंदाबांदी होने से ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

2 of 6
फिरोजाबाद में रविवार दोपहर से मौसम बदल गया - फोटो : अमर उजाला
सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर को रिमझिम बारिश 
फिरोजाबाद में रविवार दोपहर से मौसम बदल गया। सुबह से बादल आए रहे और दोपहर एक बजे से बीस मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। रविवार सुबह से बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली। धुंध जैसी स्थिति थी। दोपहर को एक बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब बीस मिनट की बारिश में सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन गई। नारखी, एका, खैरगढ़, मक्खनपुर व फरिहा क्षेत्र में भी हल्की बूंदा बांदी हुई। कठफोरी क्षेत्र में काफी अच्छी बारिश हुई। हल्की बूंदाबांदी से किसान खुश दिखे।
विज्ञापन

3 of 6
बारिश के बीच बाइक से जाता हुए एक परिवार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार को पूरे दिन सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर हुई बूूंदाबांदी से किसान बेहद खुश नजर आए। किसान उन्नत पुष्पेंद्र उपाध्याय, सुनील पाठक, योगेश उपाध्याय, लखमीचंद्र बघेल, देवकरन दिलावर, सोहन सिंह धाकरे आदि का कहना है कि चुनाव के बाद जिस तरह विद्युत कटौती हो रही है, उससे किसान परेशान था हल्की बारिश आलू आदि फसलों के लिए एवं गेहूं की पलेवट के लिए आवश्यक थी। 

4 of 6
एटा में बारिश के बीच निकला ईरिक्शा - फोटो : अमर उजाला
बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंड, पारा गिरकर रह गया 19 डिग्री सेल्सियस पर
मौसम के मिजाज में रविवार को अचानक परिवर्तन आ गया। बूंदाबांदी के बाद से मौसम में अचानक ठंड बढ़ गई। सांय के समय जल्द ही अंधेरा छा गया। पारा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर रह गया। बाजार में आए लोगों को ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैसे तो आसमान में सुबह से ही हल्के बादल घिर आए, लेकिन दोपहर होते ही बादल घने होने लगे। लगभग एक बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक रुककर बूंदाबादी होती रही। बूंदाबांदी के चलते बाजार में आए लोगों को दिक्कतें हो गई। उन्हें मौसम में अचानक बदलाव आने का अनुमान नहीं था, जिससे वे अपने घरों से बिना बचाव के ही निकल आए थे। बूंदाबांदी होने पर उन्हें इधर उधर बचाव के लिए रुकना पड़ा। मौसम में ठंड बढ़ जाने से लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा। मौसम के बदलाव का असर पारे पर भी देखा गया। अभी तक दिन का पारा 24 से 25 डिग्री तक चह रहा था, जो घटकर 22 डिग्री तक रह गया। रात 9 बजे तक पारा गिरकर 19 डिग्री तक जा पहुंचा। पारा गिरने से घर के बुजुर्ग एवं बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म बस्त्र निकाल लिए। मौसम के बदलाव के बाद अब लोग जल्द ही ठंड बढने की उम्मीद जताने लगे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बारिश के बीच सड़कों पर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में रविवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली।  दिनभर आसमान में छाए बादलों के बीच दोपहर बाद रिमझिम बारिश हो गई। जिलेभर में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इस दौरान हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में सोमवार को भी बारिश हो सकती है। इस बार दिवाली पर मौसम सामान्य था। हालांकि रविवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर बादल छाए रहे। दिन में भी धूप की आंखमिचौनी चलती रही तो वहीं दोपहर बाद रिमझिम बारिश हो गई। लगभग आधे घंटे तक जिले भर में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में सर्दी बढ़ गई है। वहीं शाम को सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम ने बदला मिजाज, मथुरा में गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को मौसम बिगड़ गया। बरसाना शेरगढ़ में झमाझम बारिश हुई। वहीं सुरीर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मथुरा में बारिश और ओले के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें