फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मंडल में आसमान से बरसी 'आफत', सड़कों पर बिछी 'बर्फ', फसलों को भारी नुकसान

Fri, 25 Jan 2019 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
hail falls with rain - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बुरी तरह बिगड़ गया। कहीं भारी ओलावृष्टि हुई तो कहीं झमाझम बारिश। टूंडला में सड़क पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। फिरोजाबाद में बारिश से मिर्च, आलू और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ। कासगंज में बिजली गिरने से छह लोग झुलस गए। मथुरा में 10 मिमी बारिश से सर्दी का सितम और बढ़ गया। मैनपुरी में न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 8
hail falls with rain - फोटो : अमर उजाला
शाम को बादलों की लुकाछिपी रही और रात नौ बजे से तेज हवाएं भी चलनी शुरू हो गईं। रात साढ़े 10 बजे के बाद जिले के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गुर्जा वासुदेव में बिजली गिरने से भैंस मर गई। वहीं फतेहाबाद क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण सरसों की फसल पर संकट के बादल छा गए। 
विज्ञापन

3 of 8
hail falls with rain - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह चम्बल घाट पर बारिश होने की वजह से जाम लग गया। इसमें कई वाहन फंस गए। इन्हें टैक्टरों द्वारा खींचकर निकाला गया।

4 of 8
heavy rain, hail falls - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खराब मौसम को देखते हुए कक्षा पांच तक के बच्चों की शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि 25 जनवरी को कक्षा पांच तक के विद्यालय बंद रहेंगे। यह फैसला सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। कक्षा छह और इससे आगे की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय सुबह 10 से करने का निर्देश दिया है, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में बाधा नहीं आए। 
विज्ञापन

5 of 8
hail falls with rain - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद और टूंडला में आसमान से ओले सफेद आफत बनकर बरसे। ओलों की बौछार से सड़कें सफेद हो गईं। इससे आलू और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

6 of 8
heavy rain, hail falls - फोटो : अमर उजाला
फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान फिरोजाबाद में हुआ। यहां टूंडला में 10 से 15 फीसदी तक फसल बर्बाद हुई है। जिले भर में गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह तक बारिश हुई। जगह जगह जलभराव हो गया। लाइनों में फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 
विज्ञापन

7 of 8
heavy rain, hail falls
एटा जिले में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जगह जगह जलभराव हो गया। मैनपुरी में शुक्रवार को दिन भर हलकी बारिश होती रही। अभी फसलों को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बारिश जारी रही तो दिक्कत आ सकती है। मथुरा की भी यही स्थिति है। दो दिन से बारिश हो रही है। गुरुवार की रात 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

8 of 8
heavy rain, hail falls
कासगंज के नगरा बेरिया में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान गिरा गया। इससे मकान में बंधे छह पशु चोटिल हो गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। जिले के अन्य इलाकों में भी बारिश हुई है। इसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें