फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी तेज आंधी ने किया जनजीवन अस्त व्यस्त, मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित

Sat, 06 Apr 2019 09:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आंधी में गिरे होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज में शुक्रवार शाम को 76 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आई, जिसने शहर से देहात तक जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी के कारण शहर में कई जगह होर्डिंग और रूफटॉप होर्डिंग गिर पड़े, तो देहात में कई पेड़ धराशायी हो गए और कुछ की शाखाएं टूट गईं। मौसम विभाग ने रविवार तक तेज आंधी आने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बेहद गर्म रहा। दिन में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को पांच बजे के बाद मौसम में अचानक तब्दीली नजर आई। एकाएक बादल छाए और कुछ देर के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।

शाम 6 बजे तेज धूल भरी आंधी आईं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आगरा के राजा की मंडी, खंदारी, फतेहाबाद रोड, मधुनगर, सेवला, दयालबाग और सिकंदरा में कई जगह होर्डिंग गिर गए। राजा की मंडी चौराहा पर पार्किंग में खड़ी कार पर होर्डिंग गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से बित्ती हुई गुल

मथुरा, फिरोजाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी कमोवेश यही हाल रहा। तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। कहीं तार टूट गया तो कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। देर शाम को ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं। वहीं मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित हैं। क्योंकि इस वक्त गेहूं की कटाई हो रही है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है, वहीं धूल भरी आंधी के आसार बरकरार हैं। रविवार तक 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी आ सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें