फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 'गांव की सरकार' चुनने के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लगीं मतदाताओं की कतार

Mon, 26 Apr 2021 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मदाबाद पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लगी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। हर मतदान केंद्र पर पुलिसबल तैनात है। जिले में 11 बजे तक 22.22 फीसदी मतदान हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के 2243 बूथों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए बूथों पर सुबह साढ़े छह बजे से लंबी कतारें लगना शुरु हो गईं थी। सात बजते ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरु हुई। घूंघट की ओट में महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंचीं। 
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मदाबाद पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार, सुरक्षा में तैनात एसआई अलवीना पठान - फोटो : अमर उजाला
टूंडला ब्लाक के मोहम्दाबाद में मतदान केंद्र पर सुबह से मतदाताओं की कतारें लगी हैं। 10 बजे के बाद यह संख्या और बढ़ गई। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के मद्देनजर एसआई अलवीना पठान व अन्य पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। 

4 of 6
नगला गिरधारी में पीठासीन के न होने के कारण देर से शुरू हुआ मतदान - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग भी वैशाखी का सहारा लेकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई बूथों पर मतदाता जल्द पहुंच गए। मगर अव्यवस्थाओं के चलते देरी से मतदान शुरु हो सका। गांव नगला गिरधारी में पीठासीन के न होने के कारण मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

5 of 6
जसराना के गांव अतुरा पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
जिले में समय गुजरने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। बूथों के बाहर महिला पुरुषों की लंबे कतारें दिखीं। सुबह 11 बजे तक 22.22 बजे तक प्रतिशत मतदान रहा। सबसे ज्यादा मतदान मदनपुर ब्लाक में रहा। यहां 34 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेखूपुर घड़ी पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग को चारपाई पर लिटाकर मतदान केंद्र पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव शेखूपुर घड़ी में एक बुजुर्ग मतदाता चारपाई पर लेटकर मतदान करने के लिए पहुंचे। वह चलने-फिरने में असमर्थ थे। इधर, जसराना ब्लाक के गांव झपारा में 95 वर्षीय शांतिदेवी को उनका बेटा गोद में उठाकर मतदान केंद्र पहुंचा। शांतिदेवी ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें