फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: परिवहन नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे कई वाहन, नंबर प्लेट्स में अजब-गजब कलाकारी

Fri, 10 May 2019 12:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
वाहनों की नंबर प्लेट पर की गई 'कलाकारी' - फोटो : अमर उजाला
आगरा में परिवहन नियमों का उल्लंघन करके वाहन की नंबर प्लेट पर स्टाइल में नंबर लिखकर कई गाड़ियां शहर में दौड़ रही हैं। इन अजब गजब नंबर प्लेट पर वाहनों के नंबर को जिस स्टाइल से लिखा गया है, उसे देखकर एकबारगी आप भी हैरान रह जाएंगे। किसी बाइक पर 'नवाब' तो कोई 'बॉस' बन वाहन दौड़ा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
शहर में खासतौर से युवा वर्ग के लोग अपनी गाड़ियों पर स्टाइलिश नंबर लिखवाकर परिवहन विभाग के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) अजय मिश्रा बताते हैं कि कई गाड़ियों में नंबरों को उनके मूल स्वरूप में नहीं लिखवाकर छेड़छाड़ करके नंबर अंकित कराए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कार की नंबर प्लेट पर स्टाइल से लिखा गया नंबर - फोटो : अमर उजाला
चेकिंग के दौरान इस तरह के नंबर प्लेट की गाड़ियों को पकड़कर जुर्माना भी वसूला जाता है, लेकिन कोई वजह नहीं होने पर इन्हें सीज या चालान नहीं किया जा सकता है। महज 100 रुपये जुर्माना ही भरना होता है। जुर्माना भी इतना कम है कि इससे वाहन स्वामी पर कोई असर नहीं पड़ता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक अप्रैल से बनकर आने वाली गाड़ियों में अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाने लगी हैं। शहर में कई गाड़ियों में इस तरह की नंबर प्लेट लगाई भी जा चुकी हैं। इन प्लेट पर नंबर अंकित कराने का काम अब वाहन डीलर के यहां से होगा। साथ ही प्लेट में चिप और यूनीक नंबर भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार की नंबर प्लेट पर स्टाइल से लिखा गया नंबर - फोटो : अमर उजाला
चार पहिया गाड़ी में तीन नंबर प्लेट होंगी, जबकि दोपहिया में दो नंबर प्लेट होंगी। इन प्लेटों के कारण नंबरों में मनमानी नहीं की जा सकेगी। लेकिन फिर भी लोग कलाकारी करने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें