आगरा के थाना हरीपर्वत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम की जानकारी पर पीड़ित महिलाएं पहुंचीं। किसी ने पति से खर्च नहीं मिलने तो किसी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसमें कार्रवाई न होने की बात कही। दो महिलाओं ने सांसद एसपी सिंह बघेल, एडीजी अजय आनंद और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद को अपनी पीड़ा बताई। इस दौरान वे फूट-फूटकर रोने लगीं। इस पर आला अधिकारियों ने संबंधित थानों की पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।