फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी: 'ऋतुराज' के साथ ब्रज में होली का आगाज, बांकेबिहारी मंदिर में 'प्रेमरंग' की वर्षा

Thu, 30 Jan 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में बरसे प्रेमरंग - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में वसंत पंचमी पर 40 दिवसीय फाग महोत्सव (होली) का शुभारंभ हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अबीर-गुलाल से होली खेली गई। इस दौरान मंदिर में प्रेमरूपी रंगों की ऐसी बरसात हुई, जिसमें भक्त सराबोर हो गए। मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

2 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
ऋतुराज वसंत के आगमन पर शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने वसंती पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवायतों ने चांदी के थालों में हरा, लाल, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला।
विज्ञापन

3 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर रंगों के मिलन से मंदिर में इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। मंदिर सेवायत सुगंधित अबीर गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ा रहे थे। श्रद्धालुओं में बांकेबिहारी के दर्शन और ठाकुरजी का प्रसादी अबीर गुलाल शरीर पर डलवाने की होड़ मची रही।

4 of 8
बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने बताया कि सर्वप्रथम वसंत पंचमी पर ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाया जाता है। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल उड़ने के साथ ही ब्रज की परंपरागत होली के शुभारंभ हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
वसंत पंचमी पर प्राचीन केशवदेव मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला
'ऋतुराज' के स्वागत में ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भी वसंती छटा बिखरी। राजाधिराज ने पीत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन किए। वहीं प्राचीन ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में वसंत उत्सव की धूम है। 
विज्ञापन

6 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
'सब जग होरी या ब्रज होरा' वाली कहावत यहां हर वर्ष चरितार्थ होती है। ब्रज में फाग महोत्सव 40 दिन तक चलेगा है। आनंद का फाग महोत्सव बलदेव में हुरंगा के साथ ही संपन्न होगा। इस दौरान हर दिन होली के कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर होली का डाढ़ा गाड़ने की परंपरा के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत होती है। मंदिरों में ढप की थापों पर होली के गीतों का गायन, समाज गायन के साथ शुरू होने वाला उल्लास बरसाना में लठामार होली के साथ ही अपने शिखर पर पहुंच जाता है। 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की होली के प्रमुख कार्यक्रम 
27 फरवरी महावन में रमणबिहारी के आंगन में होली
22 फरवरी शिवरात्री को बरसाना में रात्री में होली की प्रथम चैपाई निकालेगी
3 मार्च फाग आमंत्रण महोत्सव नंदगांव, लड्डू होली बरसाना 
4 मार्च बरसाना लठामार होली
5 मार्च नंदगांव लठामार होली
6 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में होली 
7 मार्च गोकुल में छड़ी होली
11 मार्च बलदेव के हुरंगा 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें