फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: 'मोहब्बत करें, पर प्रेम के निशान छोड़ एतिहासिक विरासत बदरंग ना करें'

Fri, 08 Feb 2019 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
एतिहासिक विरासत की दीवारों पर लिखे नाम
इजहार-ए-मोहब्बत के लिए जरूरी नहीं कि दीवारों पर नाम लिखा जाए, बल्कि दिल में उतरिए। मुहब्बत करें पर प्रेम के निशां छोड़कर अपनी विरासतों, धरोहरों को बदरंग न करें। वेलेंटाइन वीक में एएसआई के अधिकारी और कर्मचारी स्मारकों में आने वाले प्रेमी जोड़ों से दीवारों को खुरचकर नाम न लिखने के लिए जागरुक कर रहे हैं। वेलेंटाइन वीक में उनकी अपील है कि अपनी धरोहरों को भी प्यार करें, उन्हें सहेजें, न कि खुरचकर खराब करें।
विज्ञापन

2 of 7
एतिहासिक विरासत की दीवारों पर लिखे नाम
वेलेंटाइन वीक में अपने प्रेम का प्रदर्शन करने के लिए प्रेमी जोड़े आगरा की विरासतों, धरोहरों को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। शहर के कोनों में मौजूद धरोहरों की दीवारों पर सबसे ज्यादा नाम खुरचकर लिखे गए हैं। इससे यह स्मारक बदरंग नजर आने लगे हैं। इसी समस्या का हल निकालते हुए एएसआई ने अपने स्टाफ से वेलेंटाइन वीक में नजर रखने को कहा है, ताकि अन्य पर्यटक भी जागरूक रहें।
विज्ञापन

3 of 7
एतिहासिक विरासत की दीवारों पर लिखे नाम
आगरा किला का शीशमहल सीरिया से लाए गए विशेष कांच से तामीर किया गया था। एक ही मोमबत्ती या दीपक की रोशनी लाखों कांच के टुकड़ों से रोशन होती तो पूरा शीशमहल रोशनी से नहा उठता, लेकिन पर्यटकों ने इसके कांच को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसकी दीवारें खराब हो गईं तो एएसआई ने इसे बंद कर दिया। अब यह केवल वीवीआईपी मेहमानों के लिए ही खुलता है। 

4 of 7
एतिहासिक विरासत की दीवारों पर लिखे नाम
इसी तरह दीवान-ए-खास, मुसम्मन बुर्ज, खास महल, मीना मस्जिद, मोती मस्जिद में रेलिंग लगाकर पर्यटक दीवारों से दूर किए गए हैं ताकि इन्हें छू भी न सकें। यही हाल ताजमहल का भी है, जहां दीवारों से 8 से 10 फुट की दूरी पर्यटकों से की गई है। मुख्य गुंबद में शहजहां मुमताज की कब्र के पास भी बेरीकेडिंग की गई है ताकि पर्यटक संगमरमरी जाली से दूर रहें।
विज्ञापन

5 of 7
एतिहासिक विरासत की दीवारों पर लिखे नाम
शहर में कोई ऐतिहासिक स्मारक नहीं, जिसकी दीवारों पर प्रेमी युगलों ने अपने नाम खुरचकर न लिख दिए हों। सिकंदरा, रामबाग, एत्माद्दौला, चीनी का रोजा, ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों की दीवारों पर किसी कोने में प्रेमियों ने अपने नाम लिख दिए।
विज्ञापन

6 of 7
एतिहासिक विरासत की दीवारों पर लिखे नाम - फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटक जहां हमारी विरासतों को सहेजने के लिए नियमों का पालन करते दिखते हैं तो भारतीयों के नाम ही इन दीवारों पर लिखे गए हैं। सबसे ज्यादा वेलेंटाइन वीक में इस तरह की हरकतें प्रेमी युगल ज्यादा कर रहे हैं। स्मारकों के पार्क में पेड़ों तक पर वह अपने नाम खुरचकर दर्ज कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एतिहासिक विरासत की दीवारों पर लिखे नाम
अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि हमारे कर्मचारी और सहयोगी स्टाफ पर्यटकों को स्मारकों को नुकसान न पहुंचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं ताकि सदियों तक इन निशानियों, धरोहरों को सहेजा जा सके। यह हर पर्यटक का कर्तव्य भी है कि वह स्मारकों को नुकसान न पहुंचाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें